-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Election Commission Released The New Voter List Of Bihar
बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख वोट कटे; इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा नाम हटे
- Written By: Saurabh Pal
Election Commission ने बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी कर दी। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 65 लाख लोगों को नाम कटा है। वहीं राज्य के 6 जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं।

चुनाव आयोग (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar News Voter List: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहा स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन खत्म हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को संशोधित वोटर लिस्ट जारी की। आयोग द्वारा नई वोटर लिस्ट इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश कर दी गई है। इसके अलावा सभी 38 जिलों के डीएम के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी वोटर लिस्ट की कॉपी सौंपी गई है। यह वोटर लिस्ट स्पेशल रिवीजन के बाद तैयार की गई है।
बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद 65 लाख वोटर कम हो गए हैं। राज्य के 6 जिले ऐसे हैं, जहां एक लाख से अधिक लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा पब्लिश ये वोटर लिस्ट अंतिम नहीं है। वोटर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ने या हटने या गलत जानकारी को लेकर शिकायत कर सकते हैं। उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा 2 अगस्त से 1 सिंतबर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोग वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।
देखें किस जिले में कितने मतदाताओं के नाम हटे
सारण, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, सहरसा और सुपौल इन 6 जिलों में एक लाख से अधिक वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BPSC टॉपर्स के ये 10 सीक्रेट टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
तेजस्वी की रणनीति फेल, RJD नेतृत्व से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वापसी की संभावना नहीं
नासिक जिला प्रशासन की मुहिम पर सर्वर का ग्रहण; एपिक नंबर डालने पर भी गायब हो रहे नाम, केंद्रों पर हंगामा
किशन गंज: किशनगंज की चारों विधानसभाओं से करीब 1,45,913 वोटरों का नाम नई वोटर लिस्ट से हटाया गया है। इसमें मृतक, पलायन कर चुके, लापता या जिनका नाम 2 बार है, ऐसे वोटरों का नाम डिलीट कर दिया गया है।
सहरसा में 1.31लाख वोटर्स के नाम कटे
सहरसाः सहरसा जिले में भी चार विधानसभा सीटें हैं। इस जिले में 13,91,674 वोटर थे, लेकिन नई वोटर लिस्ट के मुताबकि 12 लाख 60 हजार 78 मतदाता बचे हैं। यानी 1 लाख 31 हजार 596 मतदाताओं का नाम लिस्ट से हटा गया है।
खगड़िया: खगड़िया जिले में भी 4 विधानसभा सीट हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन से पहले खगाड़िया में 12,16,202 मतदाता थे, लेकिन अब 11,36,651 वोटर बचे हैं। यहां 79,551 लोगों के नाम डिलीट किए गए हैं।
सारण:सारण जिले में सबसे अधिक वोटरों के नाम डिलीट किए हैं। इस जिले में 10 विधानसभा सीटे हैं। सभी विधानसभाओं को मिलाकर 2,73,223 नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए है। सारण में पहले 31,34,108 वोटर थे। वहीं अब 28,60,885 मतदाता बचे हैं।
शेखपुरा: शेखपुरा में वोटर लिस्ट रिवीजन से पहले 5,11,468 मतदाता थे। अब 4,85,212 मतदाता बचे हैं। शेखपुरा में 26,256 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इस जिले में दो विधानसभा सीटे हैं।
बक्सर: बक्सर जिले में 6 विधानसभा सीटे हैं। यहां वोटर लिस्ट रिवीजन से पहले 1,351,861 मतदाता थे, जिसमें से 87,645 नाम हटाए गए हैं। अब कुल वोटर्स की संख्या 12,64,216 है।
सुपौल: सुपौल जिले में 6 विधानसभा सीटे हैं। यहां से 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स के नाम डिलीट किए गए हैं। सुपौल में पहले 16,40,664 वोटर्स थे। अब 15,12,457 बचे हैं।
भागलपुर: भागलपुर जिले में भी 6 विधानसभा सीटे हैं। सारण के बाद भागलपुर में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए हैं। यहां 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम डिलीट किए गए हैं। भागलपुर में पहले 24 लाख414 वोटर थे। अब 21 लाख 55 हजार 802 वोटर बचे हैं।
पश्चिम चंपारण: पश्चिमी चंपारण जिले में चुनाव आयोग ने 1,91,376 वोटर्स के नाम डिलीट किए हैं। यहां पहले 27,60990 मतदाता थे, लेकिन अब 25,69,614 मतदाता बचे हैं। पश्चिमी चंपारण में कुल 9 विधानसभा सीटे हैं।
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी चुनाव आयोग पर फोड़ेंगे ‘एटम बम’, बोले- EC कर रहा राष्ट्रद्रोह
Election commission released the new voter list of bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में बीच सड़क पर आशा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, चक्कर खाकर गिरी महिला; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Jul 20, 2026 | 05:08 PMकॉकरोचों का समर्थन कर ठाकरे छोटा कर रहे हैं अपना कद, राम कदम बोले- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ चुके हैं उद्धव
Jul 20, 2026 | 05:06 PMCJP मार्च पर भड़के संजय निषाद: विपक्ष को बताया बिना दिशा वाली मिसाइल, युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप
Jul 20, 2026 | 05:06 PMCJP के संसद मार्च के बीच अचानक अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, क्या होने वाला है बड़ा फैसला?
Jul 20, 2026 | 04:56 PMMangla Gauri Vrat 2026: पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं इस विधि से करें मंगला गौरी की पूजा
Jul 20, 2026 | 04:56 PMMonsoon Session: हंगामे की भेंट चढ़ा पहला दिन, विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
Jul 20, 2026 | 04:55 PMलाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
Jul 20, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM














