-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Dularchand Murder Case Car Will Reveal Truth Cid Joins Investigation
जिस गाड़ी ने ली दुलारचंद की जान…वही खोलेगी हत्याकांड के राज, तलाश में जुटी पुलिस CID भी करेगी जांच
- Written By: अभिषेक सिंह
Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच अब CID भी करेगी। साथ ही पुलिस उस गाड़ी को भी खोज रही है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar News: मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यहां तारतर गांव में हुई दुलारचंद यादव हत्या की जांच अब सीआईडी भी करेगी। सीआईडी भी पुलिस के समानान्तर अलग जांच करेगी और पूरी होने के बाद पुलिस के साथ रिपोर्ट साझा करेगी। जिससे इस हत्याकांड के सारे राज़ फाश सकें।
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताय कि इसके लिए सीआईडी की अलग से टीम बनाई है। इसके अलावा मामले में अन्य आरोपितों की पहचान और फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है।
वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस
रविवार को पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब तक इस मामले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
गाड़ी खोजने में जुटी पुलिस
घटना के चार दिन बाद भी पुलिस न तो घटना में इस्तेमाल हथियार और न ही उन्हें कुचलने वाला वाहन बरामद कर पाई है। हालांकि तलाश जारी है। एसएसपी ने बताया कि दुलार चंद के पैर में गोली लगी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय और फेफड़ों में चोट बताया गया है।
अनंत सिंह से होगी गहन पूछताछ
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में किस वाहन का इस्तेमाल किया गया और उसे कौन चला रहा था। अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर उनसे हथियार, वाहन और उसके चालकों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि हथियार किसके पास था और उसे कहां से प्राप्त किया गया था।
एसएसपी के अनुसार, घटना वाले दिन अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी का काफिला वहां से गुजर रहा था। दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दुलार चंद की मौत हो गई। इस संबंध में दोनों प्रत्याशियों के पक्षों द्वारा दो-दो, कुल चार मामले दर्ज कराए गए हैं।
शनिवार को गिरफ्तार हुए अनंत
दूसरे पक्ष ने अनंत सिंह व अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। जदयू प्रत्याशी मुख्य आरोपी थे। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय अनंत सिंह मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में ही यह घटना घटी। इसी आधार पर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
लगातार छापेमारी कर रही पुलिस
मोकामा में हुई झड़प और हत्या के सिलसिले में पुलिस की छापेमारी जारी है। स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की दो टुकड़ियां और अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। चार क्यूआरटी टीमें भी सक्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डीएसपी और थानाध्यक्षों की एक टीम लगातार अभियान चला रही है और गश्त कर रही है।
यह भी पढ़ें: Mokama में भूमिहारों की लड़ाई में किसकी होगी जीत? अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बदल सकते हैं समीकरण
पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को भदौर थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प के बाद तारतर गाँव निवासी दुलारा चंद यादव की हत्या कर दी गई थी। उनकी एड़ी में गोली मारी गई और फिर एक कार ने उन्हें कुचल दिया।
Dularchand murder case car will reveal truth cid joins investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














