- Hindi News »
- Bihar »
- Congress Demanded 70 Seats In Bihar Elections Priyanka Gandhi Will Bargain
बिहार में कांग्रेस 70 सीटों पर अड़ी…अब प्रियंका संभालेंगी मोर्चा, CM फेस पर अल्लावारु का टाल मटोल
Bihar Election news: बिहार में कांग्रेस जिद पर अड़ गई है। 70 सीटों कम पर मानने को तैयार नहीं है और न ही तेजस्वी को सीएम का चेहरा घोषित कर रही है। इसीलिए अब प्रियंका गांधी एक्टिव मोड में आ गई हैं।
- Written By: Saurabh Pal

तेजस्वी यादव, कृष्णा अल्लावारु, प्रियंका गांधी (फोटो-नवभारत डिजाइन)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव मुहाने पर दस्तक दे रहा है, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर न तो NDA में सहमति बन पाई है और न ही महागठंधन में सहमति बनी है। मंगलवार को बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर 70 से कम सीटों पर नहीं मानेगी। पार्टी दावा किया कि राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा से पूरे बिहार में माहौल बदल गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया है।
महागठबंधन में इस पर मुकेश सहनी जुड़ गए हैं। इसलिए सीट शेयरिंग का फार्मूला सेट नहीं हो पा रहा है। राजद इस बार 130 से 140 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसलिए सीटों बंटवारे का गुणा गणित उलझ गया है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी मोर्चा संभालती है। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट किया था।
70 सीट से कम पर समझौता नहींः कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी बिहार में इस जिद पर अड़ गई है। न तो 70 सीट से कम में राजी हो रही है और न ही तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर रही है। राहुल गांधी और पप्पू यादव सीएम फेस को लेकर टाल-मटोल करते रहते हैं। वहीं अब कांग्रेस प्रभारी कृष्ना अल्लावारू से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ही मुख्यमंत्री तय करे तो अच्छा है। बिहार में सीएम तेजस्वी को सीएम फेस न घोषित करना प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देखा जा रहा है, जिसको सीट शेयरिंग में इस्तेमाल किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
इसलिए बिहार के सीवान में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हो रही है पुलिस की बड़ी छापेमारी, जानें पूरा मामला
‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
केरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
बिहार में कांग्रेस की तिकड़ी करेगी कमाल?
वोट अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस की तिकड़ी एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाली है। इस बार उन जिलों को टारगेट किया जाएगा, जिन जिलों में वोट अधिकार यात्रा नहीं गई थी। यह दौरा सितंबर के अंत होगा, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहेंगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्यक्रम कांग्रेस का होगा या महागठबंधन का, लेकिन बिहार नेतृत्व को कार्यक्रम बनाने के निर्देश दे दिए गये हैं। इसी दौरान सीट शेयरिंग पर बातचीत होगी।
ये भी पढें- जुलूस हिंसा के बाद नेताओं में छीड़ी जुबानी जंग, डीके शिवकुमार बोले नफरत फैला रही भाजपा
कांग्रेस स्ट्राइक रेट तेजस्वी को डरा रहा
2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत मात्र 19 सीटों पर हुई। 4 सीटों पर तो जमानत तक जब्त हो गई। हालांकि इनमें कुछ सीटें ऐसी भी थी, जहां भाजपा काफी मजबूत थी। उन सीटों पर राजद भी कभी चुनाव नहीं पाई है। ऐसे में कांग्रेस इस बार 70 सीटों के साथ समीकरणों के मुफीद सीट मांग रही है। यही बात राजद को डरा रही है। यदि कांग्रेस की परफॉर्मेंस पिछली बार की तरह रही तो एक बार फिर तेजस्वी का सीएम बनने का सपना सपना ही रह जाएगा।
Congress demanded 70 seats in bihar elections priyanka gandhi will bargain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब
May 05, 2026 | 01:35 PMचुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
May 05, 2026 | 01:30 PMअकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
May 05, 2026 | 01:24 PMसाढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
May 05, 2026 | 01:22 PMPune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














