-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- The Union Cabinet Meeting Has Brought Good News For Bihar Approval Has Been Granted For The Doubling Of The Single Railway Line Between Bhagalpur Dumka And Rampurhat
चुनाव से पहले PM मोदी ने दी बिहार बड़ी सौगात, रेलवे लाइन की दोहरीकरण को मिली मंजूरी
- Written By: पूजा सिंह
Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बिहार को बड़ी सौगात दी है। भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात (सौजन्य सोशल मीडिया)
Modi Cabinet’s Decision: विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार में बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। बैठक में तीन राज्यों में रेलवे लाइन की दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड (177 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी दी, जिसकी कुल लागत लगभग 3,169 करोड़ रुपए है। इस परियोजना से रेलवे की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में सुधार होगा। मल्टी-ट्रैकिंग से परिचालन को सुगम बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर बेहद जरूरी बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा मिलेगा।
रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मिलेगी मदद
यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और व्यापक विकास के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने में योगदान देगी। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) के अनुसार, पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर आधारित यह परियोजना एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाने पर केंद्रित है। यह परियोजना लोगों, सामानों और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
झारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
छात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
इस परियोजना से राज्यों को मिलेगी बेहतर रेल कनेक्टिविटी
प्रेस विज्ञप्ति में कैबिनेट समिति ने बताया कि यह परियोजना बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 5 जिलों को कवर करेगी और भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 177 किलोमीटर की वृद्धि करेगी। यह परियोजना देशभर के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करने वाले देवघर (बाबा वैद्यनाथ धाम) और तारापीठ (शक्तिपीठ) जैसे प्रमुख स्थानों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें : नेपाल में हिंसा…भारत में हाई अलर्ट, जेल से भागे खुंखार कैदियों ने इंडिया में घुसपैठ की कोशिश की
441 गांवों को होगा फायदा
मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना से लगभग 441 गांवों और 28.72 लाख की आबादी को जोड़ा जाएगा, साथ ही तीन महत्वाकांक्षी जिलों (बांका, गोड्डा और दुमका) में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। यह मार्ग कोयला, सीमेंट, उर्वरक, ईंट और पत्थर जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है। क्षमता वृद्धि से 15 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) अतिरिक्त माल परिवहन संभव होगा। रेलवे पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल परिवहन का माध्यम होने के कारण यह परियोजना जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने, तेल आयात में 5 करोड़ लीटर की कमी और सीओ-2 (कार्बन डाइऑक्साइड) उत्सर्जन (24 करोड़ किलोग्राम) को कम करने में मदद करेगी, जो एक करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।
The union cabinet meeting has brought good news for bihar approval has been granted for the doubling of the single railway line between bhagalpur dumka and rampurhat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMProtein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM











