- Hindi News »
- Bihar »
- Cm Nitish Kumar Cabinet Change Gaya City Name Now Its Called Gaya Ji
गया नहीं, अब ‘गया जी’ कहिए जनाब, नीतीश कैबिनेट ने शहर का नाम बदलने का लिया निर्णय, ये बताई वजह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक के दौरान बड़ा निर्णय लिया है। नीतीश सरकार ने धार्मिक शहर गया का नाम बदलने का निर्णय लिया है। अब यह शहर 'गया जी' नाम से जाना जाएगा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग में गया शहर का नाम बदलने का किया फैसला
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में कई जिलों के नाम बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों का नया नामकरण किया गया है। इसी दिशा में अब बिहार में नीतीश सरकार ने भी प्रमुख धार्मिक शहर गया का नाम बदलने का निर्णय लिया है। कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि गया का नाम बदलकर ‘गया जी’ रखा जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में गया के स्थान पर इसे गया जी कहा जाएगा।
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में गया का नाम बदलने का फैसले पर मुहर लगाई है। आज हुई कैबिनेट बैठक में 69 प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसपर सभी ने सहमति जताई है। इसके अलावा अन्य निर्णय भी लिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की गई है।
गया का नाम बदलने के पीछे ये है कारण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट मीटिंग में प्रसिद्ध धार्मिक शहर गया का नाम बदलने पर फैसला लिया गया है। इस दौरान मीटिंग में सरकार ने इस शहर का नाम बदलने के पीछे वजह भी बताई है। कहा गया है कि शहर विश्व के दो बड़े धर्मों हिंदू और बौद्ध धर्म की आस्था का केंद्र है। इसलिए यह बदलाव किया जा रहा है। गया का नाम अब ‘गया जी’ किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
बिहार में खेला शुरू! नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ की तारीख तय, कौन बनेगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?
दिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भभकी
बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद के परिवारों को मदद राशि
बिहार सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवार वालों को सहायता राशि के तौर पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। इस दौरान भारत पाक युद्ध में सैनिकों के पराक्रम की सराहना की गई।
राज्य कर्मियों का डीए भी बढ़ाया गया
बिहार चुनाव से पहले राज्य कर्मचारियों को भी खुश करने की कोशिश की गई है। कैबिनेट ने राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। राज्य कर्मियों के डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश भर में कुल 1069 नए पंचायत भवनों का निर्माण भी कराया जाएगा।
Cm nitish kumar cabinet change gaya city name now its called gaya ji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियां उजागर; 143 की जांच
Apr 09, 2026 | 10:08 AMवियतनाम की दिग्गज कंपनी महाराष्ट्र में करेगी 8.5 अरब डॉलर का निवेश, विन ग्रुप और MMRDA के बीच ऐतिहासिक समझौता
Apr 09, 2026 | 10:05 AMYRKKH Upcoming Twist: मेहर की साजिशों से हिलेगा परिवार, तान्या के आंसू और अभिरा का दर्द बढ़ाएंगे ट्विस्ट
Apr 09, 2026 | 10:04 AMजज पसंद नहीं तो केस हटा दोगे? लालू यादव का जिक्र कर CBI ने केजरीवाल की दलीलें कीं फेल, हाई कोर्ट में क्या हुआ?
Apr 09, 2026 | 09:57 AMहमारी उंगली अभी भी ट्रिगर पर…सीजफायर के बीच नेतन्याहू की ईरान को बड़ी धमकी, कहा- युद्धविराम अंत नहीं
Apr 09, 2026 | 09:54 AMShare Market: लाल निशान पर खुला बाजार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा!
Apr 09, 2026 | 09:47 AMपार्थ पवार की कंपनी को मिली ‘तारीख पर तारीख’! 21 करोड़ के स्टांप विवाद में फिर टली सुनवाई
Apr 09, 2026 | 09:45 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














