- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Nitish Kumar Rajya Sabha Oath Date Fixed New Cm Soon
बिहार में खेला शुरू! नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ की तारीख तय, कौन बनेगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?
Nitish Kumar: जेडीयू के एक नेता ने कहा कि बिहार मध्य प्रदेश या राजस्थान नहीं है, जहां बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री के चयन से सबको चौंका दिया था। बिहार में समाजवादी विचारधारा की गहरी जड़ें हैं।
- Written By: मनोज आर्या

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्य विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही अब वह बिहार की राजनीति की बागडोर छोड़कर दिल्ली की राजनीति में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। बिहार बीजेपी नेता संजय सरावगी ने रविवार को पुष्टि की कि मौजूदा मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में औपचारिक रूप से शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद सरावगी ने नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसमें वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व और गठबंधन सहयोगियों को शामिल करते हुए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, हमारी भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए एक साथ बैठकर इस पर निर्णय लेंगे।
MLC पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 5 मार्च को अपने इस फैसले की घोषणा की थी। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। संवैधानिक नियम के अनुसार, अगर वे किसी अन्य पद के लिए शपथ लेते हैं, तो उन्हें वर्तमान पद से इस्तीफा देना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
नहीं कम होगा नीतीश कुमार का रूतबा! 10 अप्रैल को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
नवभारत निशानेबाज: राज्यसभा में करेंगे आराम, नीतीश को न कहो पलटूराम
अगले मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज
नीतीश कुमार के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कवायद तेज हो गई है। बीजेपी के एक दर्जन संभावित नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी उन्हीं की पसंद का होना चाहिए। जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाना होगा और उनकी राजनीति के तौर-तरीकों का पालन करना होगा। हम सरकार के सामाजिक गठबंधन को बिगड़ने नहीं देना चाहते। हम ऐसा नेता भी चाहते हैं जो निशांत कुमार का विश्वास जीत सके, जो अब राज्य की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं।
‘बिहार मध्य प्रदेश या राजस्थान नहीं’
जेडीयू के एक नेता ने कहा कि बिहार मध्य प्रदेश या राजस्थान नहीं है, जहां बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के चयन से सबको चौंका दिया था। बिहार में समाजवादी विचारधारा की गहरी जड़ें हैं। इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे एनडीए सहयोगियों को पूरी तरह से विश्वास में लेना चाहिए। बीजेपी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हम (जेडी-यू) 85 विधायकों की पार्टी हैं, जो भाजपा के 89 विधायकों से सिर्फ चार कम हैं।
यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO
कौन होगा नीतीश का उत्तराधिकारी?
बिहार में सियासत काफी अस्थिर नजर आ रही है क्योंकि जेडीयू के चीफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। अब वह जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा लेंगे। इसके बावजूद ये स्पष्ट नहीं है कि उनका उत्तराधिकारी कौन और कब होगा? नीतीश कुमार के जाने के बाद बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने वाली है लेकिन अभी तक ये तय नहीं है, कि आखिर वो कौन होगा।
Bihar politics nitish kumar rajya sabha oath date fixed new cm soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMMrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड
Apr 05, 2026 | 09:07 PMआठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














