दिल्ली-मुंबई के बाद आतंकिस्तान की Kolkata पर टेढ़ी नजर, राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाए आसिफ, दी गीदड़भभकी

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को कोलकाता तक हमले की धमकी दी है। राजनाथ सिंह के 'ऑपरेशन सिंदूर' वाले बयान के बाद दोनों देशों में जुबानी जंग तेज हो गई है।
Pakistan Threatens to Attack Kolkata
पाकिस्तान ने कोलकाता पर हमले की धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Threatens to Attack Kolkata: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता तक हमले से दिया जाएगा। आसिफ ने लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर अपने गृहनगर सियालकोट में पत्रकारों से कहा कि अगर भारत उन्हें जिम्मेदार ठहरा कर कोई सैन्य ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान कोलकाता को निशाना बनाएगा।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दावा किया कि भारत कथित रूप से पाकिस्तान के खिलाफ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की योजना बना रहा है, जिसमें कुछ शवों को इस तरह प्रस्तुत किया जाएगा कि वे आतंकवादी दिखें। हालांकि, उन्होंने इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया।

राजनाथ सिंह के बयान पर भड़का पाक

ख्वाजा आसिफ का यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान के जवाब में आया। राजनाथ ने हाल ही में नौसेना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कहा था कि मौजूदा स्थिति में किसी भी दुस्साहस पर भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को 22 मिनट में घुटनों पर ला दिया था।

Pakistan ने पहले भी दी थी धमकी

ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की धमकी दी हो। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा था कि अगर अमेरिका कभी पाकिस्तान पर हमला करता है या उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाता है, तो पाकिस्तान भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ेगा। उन्होंने दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को निशाना बनाने की बात भी कही थी।

भारत-पाकिस्तान संबंधों में तल्खी

दोनों देशों के इन बयानों से स्पष्ट है कि सीमा पार तनाव अभी भी कायम है। पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच चार दिनों तक संघर्ष चला था। इस दैरान भारत ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर घुसकर हमला करते हुए कई आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ाई और भारत-पाकिस्तान के संबंध और अधिक तनावपूर्ण हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com