Madhavi Latha Poster Controversy: हैदराबाद से भाजपा नेता माधवी लता द्वारा एआईएमआईएम (AIMIM) की इफ्तार पार्टी के पोस्टर फाड़े जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में भारी विवाद छिड़ गया है। यह घटना बंजारा हिल्स स्थित विरिंची अस्पताल के बाहर की है, जहां अस्पताल की चेयरपर्सन माधवी लता ने असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी की तस्वीरों वाले इफ्तार बैनरों को हटाकर फाड़ दिया। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन नामपल्ली विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड ईदगाह मैदान में होना था। माधवी लता ने हाई-प्रोफाइल इफ्तार पार्टियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करके भव्य पार्टियों का आयोजन करने के बजाय यह पैसा गरीबों और बाल सुधार गृहों के बच्चों को खाना खिलाने में खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले रमजान और इफ्तार का सही अर्थ समझा जाना चाहिए। दूसरी ओर, एआईएमआईएम नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश बताया है। पार्टी समर्थकों का कहना है कि वे इस तरह की धमकियों का जवाब अपने ‘इत्तेहाद’ (एकता) और शांतिपूर्ण आयोजन से देंगे।