‘इन पहाड़ियों में बम-बंदूक…’, असम के कोकराझार क्यों नहीं पहुंच पाए PM मोदी? कही यह बड़ी बात
PM Modi: खराब मौसम के कारण नरेंद्र मोदी कोकराझार नहीं पहुंच सके। गुवाहाटी से ही उन्होंने लोगों से माफी मांगी और वहीं से कार्यक्रम को संबोधित कर जनता से संवाद किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
PM Modi (Source-Social Media)
PM modi In Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि खराब मौसम के कारण वह कोकराझार नहीं पहुंच सके। उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि वह दिल्ली से सीधे आप सबके बीच आने के लिए निकले थे। लेकिन मौसम की वजह से उन्हें गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही वह कोकराझार नहीं पहुंच पाए, लेकिन गुवाहाटी से ही वह आप सभी से संवाद कर रहे हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने असम को सौगात भी दी और 4 हजार कोरड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इन प्रोजेक्ट्स को असम में विकास के लिए लाया जा रहा है।
असम को दी भर-भर का सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
TMC जाएगी, BJP आएगी…बंगाल चुनाव पर भाजपा सांसद के कड़े बोल, कहा- गुंडागर्दी की भाषा बोल रही टीएमसी
नागपुर ग्राम पंचायत उपचुनाव, हिंगना में भाजपा को झटका; कई सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
ममता की उम्मीद या भाजपा का उदय? इस इकलौते एग्जिट पोल में TMC को मिली बढ़त, बाकी 4 में BJP को बहुमत
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार भी असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है।… pic.twitter.com/c0n0xU0Yps — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
पीएम ने आगे कहा कि इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। ‘असम माला अभियान’ के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।
रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी।
आज बोडोलैंड में शांति और विकास- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल… pic.twitter.com/QStCj4LUid — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस के सभी सदस्य बिगड़ गए हैं’, संसद में विपक्ष की ‘नाश्ता पार्टी’ पर भड़के किरेन रिजिजू
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है। क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है।
