MP सरकार ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
Ladli Behna 34vi March Kist: लाडली बहना योजना की 34वी किस्त जारी हो गई है। यह किस्त आज यानी शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा जारी की गई।
- Written By: सजल रघुवंशी
CM Mohan Yadav(Source- Social Media)
Ladli Behna Yojana 34th Installment: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से 1836 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए। इस अवसर पर उन्होंने ग्वालियर जिले में कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी।
शुरुआत में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। वहीं, पिछले साल नवंबर से योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है, जिससे राज्य की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल रहा है।
ऐसे चेक करें स्टेटस
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये भेज दिए हैं। आप अपने मोबाइल पर मैसेज या खाता चेक कर सकते हैं। अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक कर लें।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
मध्य प्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बंगाल में महा-परिवर्तन या ममता का चौका? 92% से अधिक बंपर वोटिंग और ग्रहों की चाल दे रही है ये बड़े संकेत!
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा कि ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि का अंतरण किया एवं ₹121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का… pic.twitter.com/saCex5TaY5 — Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 13, 2026
यह भी पढ़ें: MP सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब सरसों खरीदी पर भी लागू होगी भावांतर योजना
‘सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश’- सीएम मोहन यादव
इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने एक छोटा सा नारा भी दिया उन्होंने लिखा कि ‘सशक्त नारी से समृद्ध और प्रगतिशील मध्यप्रदेश’।
