-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Sitamarhi Property Dealer Shot Dead Crime Violence Police Action
बिहार में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सीतामढ़ी में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया है।

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (फोटो- एआई)
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को एक बार फिर से ठेंगा दिखाते हुए एक प्रॉपर्टी कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी। वसीम अनवर खान उर्फ पुट्टू खान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके घर के बाहर सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
यह वारदात मेहसौल चौक के पास लखनदेई पुल के करीब रात करीब 9 बजे हुई। वसीम खान जब अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने अपाचे बाइक से पीछा करते हुए उन पर हमला किया। पुलिस को मौके से 7.6 एमएम का खोखा और एक पिस्टल बरामद हुई है। सूचना मिलने पर एसपी अमित रंजन सहित जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
बाइक सवार बदमाशों ने साजिश के तहत ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर वसीम खान के पीछे-पीछे आए और जैसे ही वह अपने मकान के गेट पर पहुंचे, उन्हें घेरकर बेहद नजदीक से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वसीम खान जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। आरोपी फरार हो गए और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
बेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
कस्टडी में मौत पर सख्ती: फॉरेंसिक जांच, वीडियो पोस्टमार्टम अनिवार्य; 18 माह तक सुरक्षित रहेगा CCTV डेटा
हत्या के बाद बवाल, सड़क जाम और नारेबाजी
घटना की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। गुस्साई भीड़ ने शव को मेहसौल चौक पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के चलते शहर के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में सीमा पार कर घुसे 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 भारतीय दलाल भी दबोचे गए
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और वसीम खान की हत्या को लेकर सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। हत्या आपसी रंजिश का नतीजा थी या रियल एस्टेट से जुड़ा कोई विवाद इस पर पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।
Bihar sitamarhi property dealer shot dead crime violence police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMCM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Jul 29, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













