-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- For One Liter Of Milk Firing In Bihar Two People Dead
बिहार में ‘अपराधिक बहार’ है…अब एक लीटर दूध के लिए गिर गईं दो लाशें, सवालों के घेरे में नीतीश का निज़ाम
- Written By: अभिषेक सिंह
भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना: ऐसा लग रहा है कि चुनाव से पहले बिहार में ‘जंगलराज’ दस्तक दे चुका है। क्योंकि यहां बेलगाम अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने दूध के लिए डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। भोजपुर जिले के आरा में महज 1 लीटर दूध के लिए इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दूध को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि सुबह नौ बजे दूध के लिए खून बहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस पदाधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ उचित न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
आरा के एसपी राज ने घटना के बारे में मीडिया को बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे सेमरा गांव और बेलगावां गांव के बीच दूध को लेकर विवाद हुआ। लोगों में मारपीट हुई और गोलीबारी हुई। प्रेम सिंह (बेलगावां गांव) और धर्मेंद्र राय (सेमरा गांव) को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी यहां स्थिति सामान्य है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी भी हुई है। फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि मौके से पिस्टल के अलावा एक राइफल भी बरामद हुई है।
आपको बता दें कि हाल ही में बिहार में पुलिस पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर डंडे से कई बार हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिहार की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले अररिया में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों की धक्का-मुक्की के कारण एएसआई राजीव कुमार मल्ल घायल हो गए थे। हालांकि सरकार ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
For one liter of milk firing in bihar two people dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













