- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar People Not Tolerate Dictatorship Priyanka Gandhi Slams On Stopping Rahul Gandhi Car
Bihar Election 2025: तो इसलिए आग-बबूला हो गईं प्रियंका गांधी, बोलीं- बिहार के लोग…
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Bihar Elections 2025: प्रियंका गांधी ने कहा, "तानाशाही पर उतारू जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सरकार बताए कि विपक्ष के नेता का बिहार जाना अपराध है या दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाना अपराध है?

प्रियंका गांधी, फोटो - नवभारत मीडिया गैलरी
पटना : बिहार में महज कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों का पारा चढ़ने लगा है। नेताओं की स्थगित रैलियां और चुनावी जनसभाएं फिर से शुरू होने लगी है। इस बीच आज यानी 15 मई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार पहुंचे हैं।
इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कार को दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में जाने से रोकने की खबर सामने आते ही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार पुलिस पर आरोप लगाते हए इस कृत्य को शर्मनाक, निंदनीय और कायरतापूर्ण बताया है।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत छात्रों से बातचीत करने जा रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को रोकना बेहद शर्मनाक, निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य है।” उन्होंने कहा कि बिहार के लोग राज्य में एनडीए सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
आग-बबूला हुईं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा, “तानाशाही पर उतारू जेडीयू-बीजेपी गठबंधन सरकार बताए कि विपक्ष के नेता का बिहार जाना अपराध है या दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाना अपराध है? न्याय और क्रांति की धरती बिहार के लोग इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास जाते समय बिहार पुलिस ने उन्हें रोका और कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।
दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की। लेकिन वे मुझे रोक नहीं पाए, क्योंकि आपकी ताकत (अल्पसंख्यक समुदाय) मुझ पर नजर रख रही है। हमने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि आपको जनगणना करानी होगी। आपके दबाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में जाति जनगणना की घोषणा की। आपके दबाव से डरकर उन्होंने संविधान को अपने माथे पर रख लिया। लेकिन उनकी सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। यह आपकी नहीं, अडानी-अंबानी की सरकार है।”
राहुल गांधी की गारंटी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी, हम वह सब कुछ लागू करेंगे जिसके आप हकदार हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि राज्य में संवाद कब अपराध बन गया। बिहार में एनडीए की डबल इंजन धोखेबाज सरकार मुझे अंबेडकर छात्रावास में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। संवाद कब से अपराध बन गया है? नीतीश जी, आपको किस बात का डर है? क्या आप बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति को छिपाना चाहते हैं?”
कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत एक लोकतंत्र है, यह संविधान से चलता है, तानाशाही से नहीं! हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता।” राहुल गांधी आज दरभंगा में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ शुरू करने के लिए बिहार में हैं। इससे पहले बिहार कांग्रेस ने एनडीए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि दरभंगा जिला प्रशासन ने बिहार के दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की थी।
Bihar people not tolerate dictatorship priyanka gandhi slams on stopping rahul gandhi car
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सातपुर प्रभाग के नए सभापती समाधान देवरे के सामने समस्याओं का पहाड़, बुनियादी सुविधाओं की किल्लत
May 26, 2026 | 04:08 PMनितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
May 26, 2026 | 04:06 PMनागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
May 26, 2026 | 04:02 PMबोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
May 26, 2026 | 03:48 PM‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
May 26, 2026 | 03:48 PMबेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
May 26, 2026 | 03:47 PMAkshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…
May 26, 2026 | 03:46 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














