- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar People Happy First Installment Of Pm Awas Yojana Sent To 75 Thousand Bank Accounts
PM Awas Yojana: बिहार के लोगों की बल्ले-बल्ले! 75 हजार बैंक अकाउंट में भेजी गई पीएम आवास योजना की पहली किस्त
यह कार्यक्रम पटना के मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में हुआ। वहां विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने भी इस साल की कामयाबी के बारे में बताया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत सितंबर 2024 में रखा गया।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार यानी 24 मार्च को एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। इस योजना के तहत गरीबों को पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त की राशि उनके बैंक खातों में ऑनलाइन भेजी गई है।
बता दें, यह कार्यक्रम पटना के मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में हुआ। वहां विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने भी इस साल की कामयाबी के बारे में बताया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत सितंबर 2024 में पहला लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 2,43,903 लोगों को घर देने की बात थी।
इसके बाद 17 सितंबर 2024 को एक कार्यक्रम में करीब 90 हजार लोगों को पहली किस्त दी गई, जिसमें 360 करोड़ रुपये खर्च हुए। फिर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 27 जनवरी 2025 को 5,46,745 और घरों का लक्ष्य दिया। इस तरह इस साल (2024-25) में बिहार का कुल लक्ष्य 7,90,648 घरों का हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाई धूम, पूर्व BCA अध्यक्ष ने की जमकर तारीफ…तो नीतीश कुमार ने कर दी 50 लाख की बारिश
प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
5 मार्च 2025 को तीन लाख लोगों को घर बनाने की मिली मंजूरी
इस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में 5 मार्च 2025 को तीन लाख लोगों को घर बनाने की मंजूरी दी गई और उनकी पहली किस्त भेजी गई। इस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके बाद 24 मार्च 2025 को हुए कार्यक्रम में 75,295 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई। हर लाभार्थी को 40,000 रुपये दिए गए, जिसके लिए कुल 301 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च हुए। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा गया।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको बता दें कि यह योजना गरीब ग्रामीण परिवारों के लिए बहुत बड़ी मदद है। इससे उन्हें पक्का घर बनाने में आसानी होती है। पहली किस्त मिलने से वे अपने घर की नींव डाल सकते हैं। मंत्री ने बताया कि सरकार का मकसद है कि हर गरीब परिवार को छत मिले। इस योजना में पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जाता है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। ग्रामीण विकास विभाग का कहना है कि वे तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि हर जरूरतमंद को घर मिल सके।
Bihar people happy first installment of pm awas yojana sent to 75 thousand bank accounts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू
Feb 25, 2026 | 01:45 PMसिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
Feb 25, 2026 | 01:43 PMपीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र
Feb 25, 2026 | 01:43 PMभीड़ का खूनी न्याय: जलगांव में अफवाह की भेंट चढ़ा अज्ञात युवक, सरेआम लात-घूंसों से ली जान
Feb 25, 2026 | 01:41 PMअमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बोल… ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और 8 युद्ध खत्म करने का किया ऐतिहासिक दावा
Feb 25, 2026 | 01:40 PMपुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस
Feb 25, 2026 | 01:34 PMछत्रपति संभाजीनगर: फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, PCI का सख्त आदेश
Feb 25, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














