लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल जारी, महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल को जारी होगी, जिसमें 1.25 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे। महिलाएं अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
The 35th installment of Ladli Bahna Yojana will be released on April 12 with ₹1500 benefit.
लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल को 1500 रुपये के साथ जारी होगी। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Ladli Bahna Installment 2026 : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त 12 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। इस बार राज्य की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर करेंगे। खास बात यह है कि इस बार योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये से 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जिससे लाभार्थियों को अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।

कल खाते में आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त

सरकार इस बार करीब 18,750 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से महिलाओं के खातों में भेजेगी। इससे लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे फायदा मिलेगा।

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस किस्त का इंतजार कर रही थीं, जो अब खत्म होने जा रहा है।

ऑनलाइन चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

महिलाएं अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर ‘आवेदन व भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

इसके अलावा, योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है। इसके लिए samagra.gov.in पोर्टल पर जाकर आधार और OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर e-KYC नहीं कराया गया है, तो 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com