- Hindi News »
- Entertainment »
- Pawan Singh Emotional Post First Wife Neelam Singh Death Anniversary
पहली पत्नी नीलम सिंह को याद कर भावुक हुए पवन सिंह, डेथ एनिवर्सरी पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
- Written By: सोनाली झा
Pawan Singh Emotional Post: पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आपके बिना अधूरा हूं। उनका यह इमोशनल संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और नीलम सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Pawan Singh First Wife Neelam Singh Death Anniversary: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अपनी पहली पत्नी की पुण्यतिथि पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की डेथ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा। इस संदेश से साफ झलकता है कि सालों बाद भी वह अपनी पहली पत्नी को याद करते हैं और उनके जाने का दर्द अब भी उनके दिल में मौजूद है।
2014 में हुई थी शादी
पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। हालांकि शादी के कुछ ही समय बाद 8 मार्च 2015 को नीलम सिंह की अचानक मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली थी, जिससे पूरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले स्तब्ध रह गए थे। नीलम की मौत के पीछे की असली वजह आज तक पूरी तरह सामने नहीं आ सकी। हालांकि उस समय कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पवन सिंह के काम में ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से नीलम खुद को अकेला महसूस करने लगी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
इस घटना से बदल गई थी पवन सिंह की जिंदगी
पत्नी की अचानक मौत पवन सिंह के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुई थी। उस समय वह गहरे सदमे में चले गए थे और उनकी निजी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। पवन सिंह कई मौकों पर अपनी पहली पत्नी का जिक्र कर चुके हैं और उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर करते रहे हैं। यही वजह है कि इस बार उनकी डेथ एनिवर्सरी पर किया गया पोस्ट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
पवन सिंह के इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग नीलम सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पवन सिंह को मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह ने बाद में साल 2018 में ज्योती सिंह से दूसरी शादी की थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह रिश्ता भी विवादों में रहा है और दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं।
Pawan singh emotional post first wife neelam singh death anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMबंदरों ने सिखाया इंसानों को सबक! पानी पीकर बंद किया नल, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 09, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














