- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Jitan Ram Manjhi Stressed On Nda Unity Said Nitish Kumar Will Become The Chief Minister
Bihar Election: जीतन राम मांझी ने एनडीए एकता पर दिया जोर, जानिए किसको बता दिया बिहार का भावी सीएम?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar Assembly Election को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बड़ा बयान दिया।

जीतन राम मांझी, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Elections 2025 की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी शुक्रवार को पटना पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मांझी ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) एनडीए का हिस्सा है और रहेगा।
पटना पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मांझी ने कहा, “हमारी नाराजगी नहीं है, बल्कि यह प्रार्थना है कि एनडीए मजबूत रहे। सब लोग यही चाहते हैं कि बिहार में फिर से जंगलराज न लौटे। इसके लिए नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन में छोटे या बड़े दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन एकता सबसे अहम है।
15 साटों पर अड़ी है माझी की पार्टी
बिहार की सियासत में इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बीते कुछ दिनों से मांझी की पार्टी द्वारा सीटों की मांग को लेकर खींचतान की खबरें सामने आ रही थीं। सूत्रों के अनुसार, मांझी की पार्टी ने 15 सीटों की मांग रखी थी। उन्होंने पहले कहा था कि यदि पार्टी को 15 सीटें नहीं मिलतीं, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए को समर्थन देंगे। अब उनके इस बयान ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी तरह का अलगाव नहीं चाहते और एनडीए को एकजुट रखकर चुनावी मैदान में उतरने के पक्ष में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
फिर शुरू होगी सासामूसा चीनी मिल, फसल बीमा योजना को हरी झंडी, सम्राट कैबिनेट में 25 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
खान सर को राहत या जेल? अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, कोचिंग-अस्पताल पर भी लटकी तलवार!
बिहार के अरवल में दर्दनाक हादसा, सोन नदी पर बने नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत
बता दें कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को प्रस्तावित है। वहीं 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मांझी का यह बयान नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को मजबूती देने का संदेश है। इससे लोजपा (रामविलास) और भाजपा के साथ तालमेल को भी सहूलियत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका, संतोष कुशवाहा समेत इन नेताओं ने थामा आरजेडी का दामन
मांझी का रुख इस बात की ओर भी इशारा करता है कि एनडीए के घटक दल अब ‘सीएम फेस’ को लेकर किसी भ्रम में नहीं रहना चाहते। ऐसे में एनडीए ने भी बिहार की सियासत में यह संदेश दे दिया है कि चुनावी जंग में नीतीश कुमार ही चेहरा रहेंगे।
Bihar jitan ram manjhi stressed on nda unity said nitish kumar will become the chief minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Jun 09, 2026 | 02:31 AMAaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM













