-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Ias Officer Sanjeev Hans Ed Raid On 13 Places
बिहार के IAS अधिकारी संजीव हंस के चक्कर में नागपुर समेत 13 स्थानों पर छापे, पूर्व RJD MLC गुलाब यादव ने कालेधन को किया सफेद
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने राज्य सरकार और केंद्र में अपने कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और उनके धन को सफेद करने में पूर्व राजद एमएलसी गुलाब यादव ने उनकी भरपूर मदद की है।

बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस ( फाइल फोटो)
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बिहार के एक आईएएस अधिकारी पर रिश्वत व पद का दुरुपयोग करके अकूत संपत्ति कमाने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में शामिल पूर्व राजद एमएलसी गुलाब यादव को उनके कालेधन को सफेद करने का गुनहगार माना है।
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी जानकारी में आरोप लगाया कि बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने राज्य सरकार और केंद्र में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण के माध्यम से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की और इस गलत तरीके से अर्जित धन को सफेद करने में पूर्व राजद एमएलसी गुलाब यादव ने उनकी भरपूर मदद की है।
संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने दोनों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच में नए सिरे से तलाशी ली और मंगलवार को दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, जयपुर और नागपुर में 13 स्थानों पर छापे मारे।
सम्बंधित ख़बरें
बयान में कहा गया कि हंस के कुछ करीबी सहयोगियों और रियल एस्टेट तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई। इस दौरान एजेंसी ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच से पता चला है कि संजीव हंस ने बिहार सरकार में विभिन्न प्रमुख पदों पर रहते हुए और अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान भी भ्रष्ट आचरण में लिप्त होकर अपराध की आय अर्जित की है।
ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा-
‘‘गुलाब यादव और अन्य सहयोगियों ने भ्रष्ट आचरण से अर्जित अवैध धन के शोधन में संजीव हंस की सहायता की है।”
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1997 बैच के अधिकारी हंस ने बिहार ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किया है, जबकि यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं। यादव ने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
बिहार की और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
ईडी द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर हंस और यादव की टिप्पणियों के लिए उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे तत्काल कोई संपर्क नहीं हो सका है। अब दोनों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
–एजेंसी इनपुट के साथ
Bihar ias officer sanjeev hans ed raid on 13 places
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMइंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














