-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ed Action On Money Laundering Case Ias Sanjeev Hans And Former Mla Gulab Yadav Arrest
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार
- Written By: प्रीति शर्मा
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय (सौजन्य- सोशल मीडिया)
बिहार: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईडी ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस और आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आय से अधिक संपत्ति मामले में संजीव हंस और गुलाब यादव के खिलाफ जांच में जुटी हुई थी। इससे पहले भी ईडी बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के लिए बिहार, दिल्ली और पुणे के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने 1997 बैच के आईएएस संजीव हंस को पटना स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है और वहीं गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट में अरेस्ट किया है। ईडी को पर्याप्त सबूत मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं उनकी चिकित्सा जांच के बाद ईडी उनसे पूछताछ करेगी। संजीव हंस इन विवादों में पहली बार नहीं फंसे हैं बल्कि इससे पहले भी उनपर पेर का आरोप लगाया जा चुका है।
बेनामी संपत्ति हो चुकी है बरामद
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों के ठिकानों पर ईडी द्वारा छापेमारी में करीब 90 लाख कैश और 13 किलो चांदी का सामान जब्त किया गया था। साथ ही कई ठिकानों पर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज और साक्ष्य भी बरामद किए गए ते। करीब दो महीने पहले भी ईडी ने दिल्ली, पटना, पुणे, पंजाब और नोएडा समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी।
सम्बंधित ख़बरें
हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
बांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
ईडी के अनुसार संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनाम संपत्ति खरीदी है। जिसकी वजह से उन्हें और गुलाब यादव को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दिल्ली में वह उनके करीबी सहयोगी रहे हैं। बता दें कि संजीव हंस ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक संजीव हंस ने अपनी कमाई से चंडीगढ़ में 95 करोड़ का रिसॉर्ट खरीदा था।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 53 यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव को इस साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से टिकट नहीं मिला। जिसकी वजह से गुलाब यादव को बीएसपी के टिकट पर मैदान में उतरना पड़ा लेकिन यहां उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। गुलाब यादव का सियासत में काफी नाम है।
Ed action on money laundering case ias sanjeev hans and former mla gulab yadav arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














