-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Mokama Murder Anant Singh Arrested Jan Suraaj Piyush Priyadarshi Next Dgp Statement
Mokama में अनंत सिंह के बाद जन सुराज के पीयूष भी होंगे गिरफ्तार, DGP बोले- चुन-चुन करेंगे कार्रवाई
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Assembly Elections में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा मोकामा की हो रही है। यहां हुए हत्याकांड में बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष को भी गिरफ्तार करेंगे।

मोकामा मर्डर में अनंत सिंह के बाद जन सुराज कैंडिडेट पीयूष भी गिरफ्तार होंगे (फोटो- सोशल मीडिया)
Mokama murder case arrest candidate:बिहार चुनाव में मोकामा इस वक्त सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। बाहुबली नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड से पूरे देश में सियासी भूचाल ला दिया है। इस मामले में बाहुबली JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी तो हो चुकी है, लेकिन अब शिकंजा जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी पर भी कस गया है। बिहार के DGP ने खुद इसका ऐलान किया है कि अनंत सिंह के बाद अब पीयूष को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।
बिहार के DGP विनय कुमार ने रविवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साफ कहा कि मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में सबूतों के आधार पर कार्रवाई हो रही है। डीजीपी ने कहा, “वहां मौजूद हर एक शख्स की चुन-चुन कर गिरफ्तारी होगी।” इसी आधार पर अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है और अब जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
DGP विनय कुमार ने हत्याकांड पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें दुलारचंद के शरीर के ऊपर से भारी चीज गुजरने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि संभव है कि उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाई गई। यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दिख रहा है, लेकिन यह एक्सीडेंटल था या जानबूझकर किया गया, यह अभी जांच का विषय है। डीजीपी ने कहा कि मोकामा की घटना में दंगा जैसा माहौल था और ऐसे माहौल में घटना स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। इस मामले में अब तक 80 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CID और जिला पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर RJD ने सीएम पद चुराया, आरा में PM ने खोली महागठबंधन की पोल
क्या है पूरा माजरा?
यह पूरा मामला बीते गुरुवार का है, जब मोकामा से जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। बताया जा रहा है कि पीयूष के समर्थकों की भिड़ंत वहां से गुजर रहे जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों से हो गई थी। दुलारचंद के परिजनों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर पहले गोली मारने और फिर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अलग-अलग पक्षों की ओर से 4 FIR दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने शनिवार देर रात अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दुलारचंद यादव खुद भी बाहुबली नेता थे, जो लंबे समय तक RJD से जुड़े रहे और इस चुनाव में जन सुराज के लिए प्रचार कर रहे थे।
Bihar election mokama murder anant singh arrested jan suraaj piyush priyadarshi next dgp statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













