-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election 2025 Jan Suraj Offers Chirag Paswan To Merge Ljp For Big Respect
चिराग को जन सुराज का बड़ा ऑफर, बस पार्टी का विलय कर दें… मंत्री पद से भी बड़ा सम्मान मिलेगा
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Assembly Election की सरगर्मियों और NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर फंसे पेच के बीच जनसुराज की तरफ से चिराग पासवान के साथ गठबंधन को लेकर बड़ी शर्त रखते हुए पार्टी विलय के बाद ही इसे संभव बताया।

चिराग पासवान के साथ गठबंधन को लेकर जन सुराज की बड़ी शर्त (फोटो- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor and Chirag Paswan Togather Rumor: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बिसात बिछने लगी है और एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच एक नई सूचना सामने आ रही है। माना जा रहा है कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की मांगों के कारण मामला अटका हुआ है। इस सियासी गहमागहमी के बीच चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जन सुराज ने चिराग पासवान को गठबंधन का नहीं, बल्कि सीधे-सीधे अपनी पार्टी में विलय करने का खुला न्योता दिया है।
यह बड़ा बयान जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे चिराग पासवान का अपनी पार्टी में स्वागत करेंगे, तो उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी। उदय सिंह ने कहा, “हम तो सभी 243 सीटों पर अपनों को ही लड़ाएंगे। हां, चिराग पासवान जी को न्योता है कि वो अपनी पार्टी का हम लोगों के साथ विलय कर दें, तो ठीक है।”
“मंत्री पद से भी बड़ा मिलेगा सम्मान”
जन सुराज ने सिर्फ विलय की शर्त ही नहीं रखी, बल्कि इसके बदले में चिराग पासवान को एक बड़ा सम्मान देने का वादा भी किया है। उदय सिंह ने कहा, “जो प्रतिष्ठा और सम्मान चिराग पासवान को जन सुराज में मिलेगा, वो केंद्रीय मंत्री रहते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ कभी नहीं मिल सकता।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब चिराग पासवान एनडीए में अधिक सीटों के लिए दबाव बना रहे हैं, और यह ऑफर निश्चित रूप से उनके लिए एक नया विकल्प पेश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Women In Diplomacy: जानिए भारत की उन महिला राजनयिकों के बारे में जिन्होंने वैश्विक मंच पर बनाई अलग पहचान
यह भी पढ़ें: ‘योगी सरकार सपा जैसी नहीं’, लखनऊ में 2027 से पहले BSP का शक्ति प्रदर्शन; मायावती का बड़ा बयान
‘गठबंधन नहीं, यह ठगबंधन है’
उदय सिंह ने एनडीए और इंडिया, दोनों गठबंधनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इन दोनों को ‘ठगबंधन’ की संज्ञा दी। उन्होंने आरोप लगाया, “बीजेपी चाह रही है कि चिराग पासवान को ठग लें, चिराग पासवान चाह रहे हैं कि वो जीतन राम मांझी को ठग लें। दूसरी तरफ महागठबंधन में भी वही हाल है, कांग्रेस आरजेडी को और आरजेडी कांग्रेस को ठगना चाह रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज ऐसे किसी भी ‘ठगबंधन’ का हिस्सा नहीं बनेगी और अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Bihar election 2025 jan suraj offers chirag paswan to merge ljp for big respect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PM‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Jun 24, 2026 | 10:48 PMऔद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Jun 24, 2026 | 10:45 PMसागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 10:42 PMBihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Jun 24, 2026 | 10:39 PMआगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PMबुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
Jun 24, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM













