- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Chunav Rabri Devi To Campaign Against Son Tej Pratap Big Reveal
तेज प्रताप के खिलाफ उतरेंगी राबड़ी…बेटे के विरोध में करेंगी चुनाव प्रचार? खुद ही कर दिया खुलासा
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: राबड़ी देवी ने पहली बार अपने बेटे तेज प्रताप यादव पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह दिल से मेरा बेटा है, इन लोगों ने उसे पार्टी और घर से निकाल दिया है...

राबड़ी देवी व तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान ने सियासी हलचल और तेज कर दी है। राबड़ी देवी ने न केवल मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर सत्ता पक्ष पर हमला बोला, बल्कि तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को लेकर भी खुलकर बात की है।
बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस बीच, राबड़ी देवी ने कहा कि जब गरीब राज करते हैं, तो उसे जंगल राज कहते हैं, लेकिन जब सत्ताधारी दल के संरक्षण में हत्या और अपराध होते हैं, तो उसे क्या कहा जाएगा?
मैं चाहती हूं वो चुनाव जीते: राबड़ी
राबड़ी देवी ने पहली बार अपने बेटे तेज प्रताप यादव पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह दिल से मेरा बेटा है, इन लोगों ने उसे पार्टी और घर से निकाल दिया है। मैं प्रचार नहीं करूंगी, लेकिन चाहती हूं कि वह चुनाव जीते। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पैरों पर खड़ा है और उसे बिहार में काम करने का पूरा अधिकार है।
सम्बंधित ख़बरें
राबड़ी देवी खाली करेंगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
लालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
‘परिवार में कुछ भी हो सकता है’
तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच चल रहे राजनैतिक मतभेदों के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार में कुछ भी हो सकता है, लेकिन भाई-बहन एक जैसे होते हैं। जिनके घर नहीं होते, वही दूसरों के घरों में झगड़ा लगवाते हैं।
नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला
राबड़ी देवी ने कहा कि जब एक गरीब के बच्चों ने पढ़ना शुरू कर दिया लोगों को उनके हक मिलने लगे तो उसे जंगल राज कहा गया था। लेकिन अब, जब मोकामा और आरा में हत्याएं हो रही हैं, तो क्या इसे भी जंगल राज कहा जाएगा? उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाया गया ताकि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें।
तेजस्वी यादव पर जताया पूरा भरोसा
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम दुश्मन नहीं बनाते, वे बनाते हैं। वहीं नौकरी देने को लेकर तेजस्वी पर भरोसा जताते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि जब वह मन बना लेगा, तो उसे पूरा करेगा, जैसा कि उन्होंने पिछले 17 महीनों में अपने काम से करके दिखाया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश नहीं बनेंगे बिहार के CM? इस दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी, ‘सुशासन बाबू’ की धड़कनें बढ़ीं!
राबड़ी देवी ने जनता से पांच किलो राशन के वादे के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने अपने वादे पूरे किए हैं। हर घर में सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने अपनी पार्टी पर लगे एम-वाई समीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पिता के कार्यकाल में सभी का सम्मान किया जाता था और आधे से ज़्यादा मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व था।
‘तेज को हमेशा रहेगा हमारा अशीर्वाद’
बातचीत के आखिर में राबड़ी ने कहा कि तेजस्वी यादव हमारे बेटे हैं और तेजप्रताप को हमारा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। राजनैतिक मजबूरियां होती हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्ते कभी नहीं टूटते। आज अपराध बढ़ रहे हैं। तो क्या अब जंगलराज नहीं, बल्कि आसाराम का राज है?
Bihar chunav rabri devi to campaign against son tej pratap big reveal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी की LLB परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए सवाल; छात्रों में नाराजगी
May 30, 2026 | 09:05 AMचंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार
May 30, 2026 | 08:56 AM5 दिन झुलसाने वाली गर्मी के बाद नागपुर को मिलेगी राहत? 45°C के बाद अब बारिश के संकेत
May 30, 2026 | 08:48 AMमलेशिया में सियासी घमासान: गठबंधन में तनाव के बीच पीएम अनवर इब्राहिम जल्द करा सकते हैं आम चुनाव
May 30, 2026 | 08:47 AMहिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’
May 30, 2026 | 08:46 AMकर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
May 30, 2026 | 08:45 AMIran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
May 30, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














