- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections Live Webcasting All 90712 Booths Special Arrangements Diara Flood Areas
बिहार चुनाव में ऐतिहासिक कदम, सभी 90,712 बूथों से लाइव वेब कास्टिंग; हर गतिविधि पर होगी पैनी नजर
Bihar Assembly Elections: चुनाव आयोग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लाइव फीड के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल और जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान, सभी 90,712 बूथों से लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी। यह बिहार विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहला मौका है जब सभी मतदान केंद्रों पर लाइव निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
इस लाइव प्रसारण का उद्देश्य मतदाताओं की कतार से लेकर मतदान कक्ष के अंदर तक की हर गतिविधि को सीधे रिकॉर्ड करना है। वेब कास्टिंग में मतदाता पर्ची, पहचान पत्र दिखाते हुए मतदाता और मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही तक के दृश्य कैद होंगे।
दिल्ली और पटना से सीधी निगरानी
इस वृहद निगरानी व्यवस्था के तहत, मतदान केंद्रों पर लगे कैमरों की आंख से निकलने वाला फुटेज न सिर्फ बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय में देखा जाएगा, बल्कि दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अधिकारी भी चुनाव के दृश्य पर सीधी नजर रखेंगे। सीईओ विनोद सिंह गुंजियाल ने इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसकी तैयारियों की लगातार समीक्षा भी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बोर्ड परीक्षाओं के बीच शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी, शिक्षा जगत में गहराया भारी असंतोष
राजस्थान की नई वोटर लिस्ट जारी… 31 लाख पुराने नाम कटे, जानें अपने जिले का हाल
बंगाल में दुर्भाग्यपूर्ण हालत… चुनाव आयोग और ममता सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने की तीखी टिप्पणी
हरियाणा, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग का नया फरमान क्या?
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लाइव फीड के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल और जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। वेब कास्टिंग मतदान के दिन सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगी और मतदान की हर पल की तस्वीर रिकॉर्ड की जाएगी। इस कार्य के लिए सभी जिलों में विशेष लाइव वेब कास्टिंग टीमें भी गठित की गई हैं।
बाढ़ और दियारा क्षेत्रों के लिए विशेष इंतजाम
चुनाव आयोग बाढ़ प्रभावित और नदी किनारे स्थित दियारा (बाढ़ के पानी से घिरे) इलाकों में सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी कर रहा है। आयोग ने सूचना और संचार के साधनों को दुरुस्त करने के साथ ही इन संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए हैं।
नाव से मतदानकर्मी
बिहार में 127 बूथों को पूरी तरह से बाढ़ या जल जमाव वाले क्षेत्रों में चिह्नित किया गया है। इन बूथों तक मतदान कर्मियों को पहुंचाने के लिए संबंधित जिलों को नावों का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
घुड़सवार दस्ते से निगरानी
नदी और नालों के किनारे स्थित दियारा क्षेत्र के 250 ऐसे बूथों को चिह्नित किया गया है, जहां वाहनों का पहुंचना संभव नहीं है। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और मतदान पर निगरानी रखने के लिए घुड़सवार दस्तों का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में तकनीक का प्रयोग करते हुए, घोड़े और नाव का इस्तेमाल मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी, आरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर फोकस, महागठबंधन कल जारी करेगा घोषणा पत्र
निष्पक्षता से होगा मतदान
इससे पहले, चुनाव आयोग के बिहार दौरे के दौरान भाजपा सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में किसी भी क्षेत्र में कोई औपचारिकता या सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। चुनाव आयोग ने हर क्षेत्र में चुनाव की सुपुर्दगी की जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों को सौंपी है, जो मतदान की निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे।
Bihar assembly elections live webcasting all 90712 booths special arrangements diara flood areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में चरम पर मानव-वन्यजीव संघर्ष: 8 महीनों में 7.33 करोड़ नुकसान, 6,400 घटनाओं से दहशत
Mar 05, 2026 | 09:32 PMलद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए लिया फैसला
Mar 05, 2026 | 09:22 PMIND vs ENG: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी
Mar 05, 2026 | 09:17 PMभंडारा नगरपालिका में सियासी संग्राम: विकास कार्यों पर भाजपा-शिवसेना आमने-सामने, समर्थन वापसी की चेतावनी
Mar 05, 2026 | 09:13 PMT20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई अंग्रेजों की क्लास, बना दिया नॉकआउट स्टेज का सबसे बड़ा स्कोर
Mar 05, 2026 | 09:01 PMभेंडाला के 14 गांवों की 3718 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का जनआंदोलन, अधिसूचना रद्द करने की मांग
Mar 05, 2026 | 08:53 PM‘बिहार में ऑपरेशन लोटस पूरा हो गया’, नीतीश के नए कदम से भड़के JDU कार्यकर्ता, इस नेता को बता दिया विभीषण
Mar 05, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM














