महागठबंधन में उथल-पुथल के बीच कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, अब तक 60 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

Congress Candidate List: महागठबंधन के घटक दलों में पूरी तरह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां तक की गठबंधन में शामिल पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ अपना-अपना उम्मीदवार उतार चुके हैं।
Bihar Congress Released Fourth List of Candidate
राहुल गांधी, (कांग्रेस नेता)
Published on: 
Updated on: 

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। महागठबंधन के घटक दलों में अभी भी सीट शेयर को लकर रस्सकाशी जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने 6 नए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस तरह अब तक कांग्रेस कुल 60 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।  कांग्रेस के उम्मीदवारों की नई लिस्ट में वाल्मीकिनगर सीट से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट मिला है। अररविया से अबिदुर रहमान और अमौर से जलील मस्तान को पार्टी ने अपना सिंबल देकर चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की नई लिस्ट के मुताबिक, बरारी विधानसभा सीट से तौकीर आलम को टिकट मिला है। वहीं, कहलगावं से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा ( SC) से विनोद चौधरी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

महागठबंधन में असमंजस की स्थिति

गौरतलब है कि बिहार में बदलाव की नारा के साथ चुनावी मैदान ताल ठोकने वाली महागठबंधन के घटक दलों के बीच तल्खी बढ़ गई है। लंबे समय से जारी सीट शेयरिंग पर कोई आम सहमति नहीं बन पा रही है। सूत्रों का कहना है कि अब इस मसले पर बातचीत भी बंद है। महागठबंधन के घटक दलों में पूरी तरह असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां तक की गठबंधन में शामिल पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ अपना-अपना उम्मीदवार उतार चुके हैं। ऐसे में पार्टी के समर्थकों के उत्साह में भी कमी नजर आ रही है।

दूसरे चरण के नामांक का आखिरी दिन आज

पहले चरण के नामांकन के बाद आज दूसरे चरण के नामांकन का आखिरी दिन है। लेकिन, महागठबंधन अब तक यह भी घोषित नहीं कर स का है कि किस दल को कितनी और कौन-कौन सी सीटें दी गई हैं। अब तक सीटों का बंटवारा नहीं होने और एक-दूसरे की सीट का दावा करने से कांग्रेस और राजद नेताओं के बीच बातचीत बंद है। उधर, राजद अपने उम्मीदवारों को लगातार टिकट बांटने में लगा है।

कुटुम्बा में राजद और कांग्रेस के बीच मुकाबला

महागठबंधन के सहयोगी दलों को दरकिनार कर राजद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की कुटुम्बा सीट के साथ ही एक दर्जन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे राजद और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होने की संभावना उत्तपन्न हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com