-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Aimplb Protests Against Waqf Bill In Patna Lalu Tejaswi And Chandrashekhar Joined
वक्फ बिल के खिलाफ पटना में AIMPLB का प्रदर्शन, शामिल हुए लालू-तेजस्वी, UP से पहुंचे चंद्रशेखर बोले- अधिकारों पर हमला होगा तो…!
- Written By: अभिषेक सिंह
तेजस्वी यादव ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि भाईचारा खत्म हो रहा है, लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी आरजेडी, हमारे नेता लालू प्रसाद यादव आपका समर्थन करने आए हैं, हम सब आपके हाथ मजबूत करने आए हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी ‘आंदोलन’ आज बिहार की राजधानी पटना से शुरू हो गया है। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर मुस्लिम संगठन जुटे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।
तेजस्वी यादव ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि भाईचारा खत्म हो रहा है, लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी आरजेडी, हमारे नेता लालू प्रसाद यादव आपका समर्थन करने आए हैं, हम सब आपके हाथ मजबूत करने आए हैं। किसी भी कीमत पर, चाहे हम सत्ता में रहें या नहीं, हमने सदन, विधानसभा और विधान परिषद में इस असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक बिल का विरोध किया है।
‘हमारा प्रयास है कि बिल पारित न हो’
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि आज हमने स्थगन प्रस्ताव लाया और इस पर चर्चा की मांग की, लेकिन सदन स्थगित कर दिया गया। हम आपको बताना चाहते हैं कि हम इसमें आपके साथ खड़े हैं। हमारा प्रयास है कि यह बिल किसी भी कीमत पर पारित न हो।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद करेंगे विशाल जनसभा
RJD Foundation Day: 29 साल में फर्श से अर्श और फिर…, क्या तेजस्वी यादव बदल पाएंगे राजद की किस्मत?
बंगला खाली होते ही बदला बिहार सरकार का मूड, वापस मिल रही Z+ सुरक्षा! लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बड़ा अपडेट
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सर्कुलर रोड का वो बंगला, जहां लिखी जाती थी सूबे की किस्मत, तेजस्वी यादव के घर हुए शिफ्ट
पटना पहुंचे चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर भी पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि कहा यहां कहा कि आज देश में जिस तरह के हालात हैं, उसे समझते हुए, जिसके भी अधिकारों पर हमला होगा, वह उसकी रक्षा के लिए आगे आएगा। और जिस वर्ग के लिए हम राजनीति करते हैं, बहुजन समाज, कमजोर वर्ग, संविधान ने उनके अधिकारों पर हमले को रोकने के लिए विरोध करने का अधिकार दिया है। हम उसी का इस्तेमाल करने के लिए आज बिहार में हैं।
#WATCH | Bihar: Azad Samaj Party President Chandrashekhar Azad arrives in Patna to attend the protest organised by All India Muslim Personal Law Board (AIMPLB) against the Waqf (Amendment) Bill He says, ” Understanding the kind of situation in the country today, whoever’s rights… pic.twitter.com/SS6R80r4JD — ANI (@ANI) March 26, 2025
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस बिल को असंवैधानिक करार दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की, जिसके पहले चरण के रूप में 26 और 29 मार्च को पटना और विजयवाड़ा में राज्य विधानसभाओं के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।
क्यों हो रहा बिल का विरोध?
एआईएमपीएलबी और मुस्लिम समुदाय का कहना है कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए एक गंभीर खतरा है। उनका कहना है कि वक्फ संपत्तियां सरकारी संपत्ति नहीं बल्कि धार्मिक ट्रस्ट हैं और यह विधेयक वक्फ की स्वायत्तता पर गंभीर हमला है।
बिहार की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुस्लिम समुदाय की ओर से कहा जा रहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम संपत्तियों और उनकी संस्थाओं को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने के लिए लाया गया है। यह विधेयक 1995 के मौजूदा वक्फ अधिनियम में व्यापक बदलाव करता है। इससे सरकार को वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में हस्तक्षेप करने की अधिक शक्ति मिलती है।
Aimplb protests against waqf bill in patna lalu tejaswi and chandrashekhar joined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
Jul 08, 2026 | 12:49 PMमुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
Jul 08, 2026 | 12:47 PMदिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
Jul 08, 2026 | 12:46 PMवर्धा में नकली बीजों पर कार्रवाई के बावजूद बढ़ीं अंकुरण की शिकायतें, 35 खेतों की जांच पूरी
Jul 08, 2026 | 12:44 PMनितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PMमुरैना में बड़ा हादसा टला: हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, तार से निकलती चिंगारियों के बीच जारी रही आवाजाही
Jul 08, 2026 | 12:36 PMपुणे में भारी तबाही! खड़कवासला बांध से मुथा नदी में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी, प्रसिद्ध भीडे पुल डूबा
Jul 08, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














