कम कीमत और जबरदस्त माइलेज वाली TVS Sport बनी ऑफिस गोअर्स की पहली पसंद

किफायती और माइलेज वाली बाइक एक ज़रूरत बन चुकी है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्म करे, तो TVS Sport आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
TVS Sport
TVS Sport के शानदार फीचर वाली बाइक। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में टू-व्हीलर का बाज़ार तेजी से बढ़ रहा है, खासकर ऐसे लोग जो रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज जाते हैं, उनके लिए किफायती और माइलेज वाली बाइक एक ज़रूरत बन चुकी है। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्म करे, तो TVS Sport आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

दिल्ली में TVS Sport की ऑन-रोड कीमत

TVS Sport बाइक दो वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध है।

  • बेस वेरिएंट: स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील्स की ऑन-रोड कीमत दिल्ली में लगभग ₹72,000 है।
  • टॉप वेरिएंट: स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत करीब ₹86,000 है।

EMI प्लान और डाउन पेमेंट की जानकारी

अगर आप इस बाइक को आसान किस्तों में खरीदना चाहते हैं तो यह विकल्प भी मौजूद है।

  • ₹10,000 की डाउन पेमेंट देकर
  • ₹62,000 का कार लोन 9.7% की ब्याज दर पर मिलेगा
  • अगले 3 साल तक हर महीने ₹2,000 की EMI चुकानी होगी

ध्यान दें कि यह EMI योजना आपके क्रेडिट स्कोर और फाइनेंसर की शर्तों पर निर्भर करती है।

TVS Sport का माइलेज और परफॉर्मेंस

TVS का दावा है कि Sport बाइक आपको 70+ किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी, जो इसे डेली कम्यूटर्स के लिए आदर्श बनाता है।

  • इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं
  • इसकी टॉप स्पीड 90 km/h से ज्यादा है

प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला

बाजार में TVS Sport का मुकाबला कुछ दमदार बाइकों से है:

  • हीरो HF100 (97.6cc इंजन के साथ)
  • होंडा CD 110 ड्रीम
  • बजाज CT 110X

ये सभी बाइक्स भी कम कीमत और ज्यादा माइलेज के सेगमेंट में आती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com