लोअर मिडिल क्लास के लिए खुशख़बरी! सिर्फ ₹55,000 में मिल रही हैं ये फीचर-लोडेड बाइक्स

Budget Bikes India: 100-110cc कम्यूटर बाइक्स सबसे भरोसेमंद विकल्प मानी जाती हैं। कम कीमत, बेहतर माइलेज और बेहद कम मेंटेनेंस की वजह से ये बाइक्स लाखों लोगों की पहली पसंद हैं।
लोअर मिडिल क्लास के लिए खुशख़बरी! सिर्फ ₹55,000 में मिल रही हैं ये फीचर-लोडेड बाइक्स
Top 5 बाइक जो आपके बजट में आएगे। (सौ. Design)
Published on
Updated on

Cheapest Bikes 2025: भारत में रोजाना आने-जाने के लिए 100-110cc कम्यूटर बाइक्स सबसे भरोसेमंद विकल्प मानी जाती हैं। कम कीमत, बेहतर माइलेज और बेहद कम मेंटेनेंस की वजह से ये बाइक्स लाखों लोगों की पहली पसंद हैं। 2025 में Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Hero HF Deluxe, TVS Radeon और TVS Sport देश की 5 सबसे किफायती और लोकप्रिय बाइक्स की सूची में शामिल हैं। ये सभी मॉडल 55 हजार से 75 हजार रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। आइए, इनकी खूबियों और कीमतों पर एक नज़र डालते हैं।

1. Hero Splendor Plus भारत की नंबर-1 बिकने वाली बाइक

  • हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक है।
  • इसका 97.2cc इंजन 8.02 BHP पावर देता है और लगभग 80 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान करता है।
  • नए मॉडल में i3S तकनीक और 5-स्पीड गियरबॉक्स इसकी खासियत हैं।
  • 112 किग्रा वजन, ट्यूबलेस टायर्स, ड्रम ब्रेक और XTEC वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे और आकर्षक बनाते हैं।
  • कीमत: ₹73,764 से शुरू

2. Honda Shine 100 हल्की और प्रीमियम क्वालिटी वाली बाइक

  • होंडा शाइन 100 अपने हल्के वजन और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
  • इसमें 98.98cc इंजन मिलता है, जो 7.38 BHP पावर देता है और 55-60 किमी/लीटर माइलेज देता है।
  • सिर्फ 99 किग्रा वजन, 17-इंच व्हील्स, LED टेललैंप, स्टाइलिश डिज़ाइन और 5 कलर ऑप्शन इसे एक प्रीमियम बजट बाइक बनाते हैं।
  • कीमत: ₹61,603 (एक्स-शोरूम)

3. Hero HF Deluxe सबसे किफायती 100 सीसी बाइक

  • हीरो एचएफ डीलक्स देश की सबसे सस्ती और भरोसेमंद 100cc बाइक मानी जाती है।
  • इसमें 97.2 सीसी इंजन के साथ 7.9 बीएचपी पावर और 65 किमी/लीटर माइलेज मिलता है।
  • i3S तकनीक फ्यूल बचाती है, जबकि ट्यूबलेस टायर्स और ड्रम ब्रेक सेफ्टी बढ़ाते हैं।
  • कीमत: ₹56,250 से शुरू

4. TVS Radeon स्टाइल और माइलेज का शानदार कॉम्बो

  • TVS रेडियॉन 109.7cc बीएस6 इंजन से 8.08 BHP पावर और 8.7 एनएम टॉर्क पैदा करती है।
  • लगभग 73 किमी/लीटर माइलेज और 4-स्पीड गियरबॉक्स इसे बेहतरीन कम्यूटर बनाते हैं।
  • LED हेडलाइट, डिजिटल डिस्प्ले और सिंगल चैनल ABS इसकी खासियत हैं।
  • कीमत: ₹55,100 (एक्स-शोरूम)

5. TVS Sport देश की सबसे किफायती कम्यूटर बाइक

  • टीवीएस स्पोर्ट में 109.7cc इंजन मिलता है जो 8.2 BHP पावर और 70 किमी/लीटर माइलेज देता है।
  • इको थस्ट फ्यूल इंजेक्शन, 4-स्पीड गियरबॉक्स, डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर और USB चार्जर इसे लो बजट में प्रैक्टिकल विकल्प बनाते हैं।
  • कीमत: ₹55,100 से शुरू
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com