- Hindi News »
- Automobile »
- These Electric Scooters From Honda Amazing Delight To See Its Features And Stylish Look
Honda के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं कमाल, इसके फीचर्स और स्टाइलिश लुक देख खुशी से झूम उठेंगे आप
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.2 kW (5.6 bhp) पावर आउटपुट देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसे 6.0 kW (8 bhp) तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Activa e एक चार्ज में 102 किमी की रेंज दे सकता है।

कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत ऑटो डेस्क : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने एक इवेंट में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं—Activa e और QC1। इनमें से Activa e में स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया गया है, जबकि QC1 में फिक्स्ड बैटरी सेटअप है।
Activa e: डिजाइन और फीचर्स
Activa e को नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जो पेट्रोल मॉडल Activa के फ्रेम पर आधारित है, लेकिन इसका लुक पूरी तरह से अलग है। स्कूटर में नया एप्रन और टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसमें LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) भी दी गई हैं।
सीट के नीचे एक स्वैपेबल बैटरी सेटअप है, जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी मिलती हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.2 kW (5.6 bhp) पावर आउटपुट देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसे 6.0 kW (8 bhp) तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Activa e एक चार्ज में 102 किमी की रेंज दे सकता है। इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड हैं, जिसमें स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, और इकॉन मोट शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
Activa e के बारे में और जानकारी जनवरी में उपलब्ध होगी, और तब इसकी कीमत और बुकिंग शुरू की जाएगी।
जानिए QC1 में क्या है खास?
Honda QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी अगले साल गर्मियों में लॉन्च करेगी। इसका लुक Activa e से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) नहीं हैं। QC1 में 1.5 kWh की फिक्स बैटरी दी गई है, जो 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) पावर आउटपुट वाले मोटर को पावर देती है। कंपनी का दावा है कि QC1 एक चार्ज में 80 किमी तक की रेंज दे सकता है। इस स्कूटर में 5 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल है और अंडर-सीट स्टोरेज और USB टाइप-C सॉकेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
कब होगी सेल्स की शुरुआत
ये स्कूटर पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध होंगे। बाद में कंपनी इन्हें अन्य शहरों में भी लॉन्च करेगी। Honda के ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के विश्व में 12वें और 13वें इलेक्ट्रिक वाहन हैं।
ऑटोमोबाइल की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
These electric scooters from honda amazing delight to see its features and stylish look
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














