-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Fresh Look And Reliable Mileage At An Affordable Price Honda Has Launched The Dio 125 X And Shine 125 Limited Edition
कम बजट में नया लुक और भरोसेमंद माइलेज, Honda ने लॉन्च किए Dio 125 X और Shine 125 Limited Edition
- Written By: सिमरन सिंह
Honda Shine 125 X: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 125cc सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दो नए स्पेशल वेरिएंट लॉन्च किए हैं Dio 125 X Edition और Shine 125 Limited Edition।

Dio 125 X (Source. Dio 125 X)
Honda Dio X Edition Launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 125cc सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दो नए स्पेशल वेरिएंट लॉन्च किए हैं Dio 125 X Edition और Shine 125 Limited Edition। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत क्रमशः 87,733 रुपये और 86,211 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इन मॉडलों को नए डिजाइन और फ्रेश स्टाइलिंग के साथ पेश किया है, ताकि रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ युवा ग्राहकों की पसंद को भी पूरा किया जा सके। इनकी बुकिंग Honda की आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह से मिलने लगेगी।
Honda Dio 125 X Edition: स्टाइल में नया ट्विस्ट
Honda Dio 125 X Edition को ग्रे और डार्क ब्लू रंग के आकर्षक डुअल-टोन बॉडी पैनल के साथ पेश किया गया है। इसमें अपडेटेड ग्राफिक्स और खास X Edition स्टिकर्स दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग पहचान देते हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला एलिमेंट इसके चमकीले नारंगी रंग के अलॉय व्हील्स हैं, जो स्कूटर को स्पोर्टी लुक देते हैं। हालांकि डिजाइन के अलावा इसके फीचर्स, इंजन और टेक्नोलॉजी H-Smart वेरिएंट जैसी ही रखी गई है।
Dio 125 X Edition: साइज और इंजन डिटेल
डायमेंशन की बात करें तो Dio 125 X Edition की लंबाई 1,830 मिमी, चौड़ाई 707 मिमी और ऊंचाई 1,172 मिमी है। इसका व्हीलबेस 1,260 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 171 मिमी और सीट लंबाई 708 मिमी रखी गई है। स्कूटर का कर्ब वेट 105 किलो है और इसमें 5।3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इंजन के तौर पर इसमें 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 6,500 RPM पर 8.1 हॉर्सपावर और 5,000 RPM पर 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन ट्यूनिंग और माइलेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
Honda Shine 125 Limited Edition: प्रीमियम लुक के साथ भरोसा
Honda Shine 125 Limited Edition को नए Pearl Siren Blue रंग में उतारा गया है। इसमें गहरे नीले बॉडी पैनल, फ्यूल टैंक पर खास Shine ग्राफिक्स और रिफ्रेश्ड डिजाइन एलिमेंट्स जैसे फ्रंट वाइज़र, साइड कवर और रियर काउल शामिल हैं। ब्राउन फिनिश अलॉय व्हील्स इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं, जो इसे रेगुलर Shine 125 से अलग बनाते हैं।
ये भी पढ़े: भारत की गाड़ियों के पुर्ज़े अब दुनिया में धूम मचाएंगे, EU-US ट्रेड डील से खुले नए रास्ते
इंजन वही, भरोसा वही
इंजन के मामले में Shine 125 Limited Edition में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 123.94cc BS6 एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7,500 RPM पर 10.6 हॉर्सपावर और 6,000 RPM पर 11 Nm टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनती है।
Fresh look and reliable mileage at an affordable price honda has launched the dio 125 x and shine 125 limited edition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














