Tesla से क्या है भारत से रिश्ता। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रख सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Tesla की गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले टायर किस कंपनी के होते हैं? जो टायर Tesla की गाड़ियों को तूफानी रफ्तार से दौड़ाने में मदद करते हैं, वे आखिर किस कंपनी के हैं? आइए जानते हैं।
Tesla की गाड़ियों में 100 साल पुरानी भारतीय कंपनी CEAT के टायर लगाए जाते हैं। इस कंपनी की स्थापना साल 1924 में हुई थी और यह RPG ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। RPG कंपनी के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर खुलासा किया था कि Tesla अपने वाहनों में CEAT के टायरों का उपयोग करती है।
बहुत से लोगों को लगता है कि Tesla का भारत से संबंध अब जुड़ रहा है, क्योंकि कंपनी यहां एंट्री करने वाली है। लेकिन हकीकत इससे अलग है। हर्ष गोयनका का पुराना पोस्ट इस बात को साबित करता है कि Tesla और भारत का रिश्ता नया नहीं बल्कि वर्षों पुराना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tesla विभिन्न कंपनियों के टायरों का उपयोग करती है। इन टायरों को बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स और शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ डिजाइन किया जाता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Tesla के भारतीय बाजार में प्रवेश को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती (Hiring) शुरू कर दी है। इससे संकेत मिलता है कि Tesla जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के साथ भारत में डेब्यू कर सकती है।