National Hair Day: बालों को हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये खास तरीके, केवल ऑयलिंग काफी नहीं

National Hair Day 2025: बालों को जड़ों से पोषक देने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, जड़ों से मजबूती देने, शाइनी बनाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा के लिए बालों में तेल लगाना सही है।
बालों को हेल्दी बनाने के तरीके
बालों को हेल्दी बनाने के तरीके (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hair Growth Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहत का सही तरीके से ख्याल रख पाना मुश्किल होता है। कई पोषक तत्वों की कमी और धूल-मिट्टी और धूप की वजह से बालों को कई तरह की समस्याएं हो जाती है। यहां पर बालों के झड़ने, टूटने, रूखे होने और बेजान दिखने जैसे लक्षण नजर आते है। बालों की खराब हुई रंगत को सुधारने के लिए लोग महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन पूरी तरह से सही नहीं हो पाते है। कई लोग बालों की सेहत के लिए ऑयलिंग का तरीका अपनाने की ओर ध्यान देने की बात करते है।

कहा जाता है कि, बालों को जड़ों से पोषक देने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, जड़ों से मजबूती देने, शाइनी बनाने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा के लिए बालों में तेल लगाना सही है। कई लोग नहीं जानते है कि, केवल ऑयलिंग करना ही एकमात्र तरीका नहीं है बल्कि कई तरीके ऐसे भी जो बालों को हेल्दी बनाते है।

बालों की सेहत के लिए अपनाएं तरीके

बालों की सेहत को बेहतर रखने के लिए कई तरीके है जिसे अपनाना जरूरी होता है चलिए जान लेते है...

1- बालों को हेल्दी और ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आप अपनी डाइट को हेल्दी रखें। इसके लिए आप अपनी पौष्टिक आहार वाली थाली में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, जिंक और आयरन युक्त हरी पत्तेदार सब्जियों, चने, एवोकाडो, घी, खजूर, पनीर, दाल, पनीर, अंडे, कद्दू के बीज और अन्य सीड्स को शामिल करें। इन चीजों का सेवन करने से बालों को अंदर से पोषण मिलता है तो वहीं पर बाहरी रूखापन और मॉइश्चराइज दूर होता है।

2-बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप यह काम करें कि, टाइट पोनी न बनाएं, अधिक हीट स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें, स्प्रे का अधिक इस्तेमाल न करें, गीले बालों को तौलिए से न रगड़ें, गीले बालों को माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाएं। कहते हैं कि, रगड़ने से बालों के टूटने का खतरा बढ़ता है, साथ ही, सोते समय बालों के अधिक डैमेज होने का खतरा होती है।

3- बालों को हेल्दी बनाने के लिए स्कैल्प और बालों का साफ रहना जरूरी होता है। कहते हैं कि, लंबे समय तक बालों के धूल-मिट्टी में होने से स्कैल्प में गंदगी होती है। कई बार ज्यादा तेल बालों में लगाने से स्कैल्प गंदी हो जाती है। कारण बालों के रोम ब्लॉक हो जाते हैं, जिसके कारण बालों की ग्रोथ में रुकावट आ जाती है। इसके लिए आपको बालों में स्कैल्प की सफाई और शैंपू से बालों को धोना चाहिए।

4- बिना तेल के भी आप बालों में मसाज कर सकते है। यह दरअसल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है वहीं पर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने और बालों की जड़ों में ऑक्सीजन के फ्लो को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

5- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज और स्ट्रेस कम लेना चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से मेडिटेशन, योग, वॉक, जर्नलिंग करें, फोन का अधिक इस्तेमाल कम करें और 8-9 घंटों की पर्याप्त नींद लें। इससे स्ट्रेस को कम कर, बालों को झड़ने से रोकने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com