

Microsoft Vs Macrohard: अमेरिकी अरबपति Elon Musk ने हाल ही में अपनी नई सॉफ्टवेयर कंपनी Macrohard की घोषणा की थी। यह कंपनी पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर पर केंद्रित होगी। अब इस कंपनी के लिए हायरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। Musk ने एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "AI सॉफ्टवेयर कंपनी Macrohard बनाने में मदद करें।"
Musk ने इस कंपनी का नाम माइक्रोसॉफ्ट के उलट रखकर ही संकेत दे दिया है कि उनका इरादा सीधा मुकाबला करने का है। उन्होंने कहा था कि, "रॉकेट और कार कंपनियों को बड़ी फैक्ट्रियों की जरूरत पड़ती है, लेकिन सॉफ्टवेयर कंपनी को ज्यादातर AI की मदद से खड़ा किया जा सकता है।" Musk का प्लान ऐसे इनोवेटिव AI सॉफ्टवेयर बनाने का है, जिन्हें एक साथ काम करने वाले AI एजेंट्स रन करेंगे। उनका मानना है कि यह मॉडल भविष्य की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
xAI के को-फाउंडर Yuhuai Wu ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि Macrohard के लिए कंप्यूटर कंट्रोल एजेंट्स बनाने वाली टीम में भर्ती की जा रही है। उन्होंने लिखा, "ग्रोक 5/मैक्रोहार्ड बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें।" इस पोस्ट को Musk ने भी रिपोस्ट किया। वू का दावा है कि कंपनी को अगले साल तक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।
साथ ही, कंपनी ने OpenAI के साथ साझेदारी कर AI में भी बड़ा निवेश किया है। दूसरी ओर, Macrohard अभी नई शुरुआत कर रहा है, लेकिन Musk की पहचान अप्रत्याशित फैसलों और इंडस्ट्री बदलने वाले कदमों से है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों से Musk ने पहले ही साबित किया है कि वह पूरे बाजार के नियम बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में उनकी नई AI कंपनी से वैश्विक टेक इंडस्ट्री में हलचल मचना तय माना जा रहा है।
Elon Musk की Macrohard न केवल AI सॉफ्टवेयर की दुनिया में नया अध्याय लिख सकती है, बल्कि यह Microsoft जैसी दिग्गज कंपनी के लिए भी एक चुनौती बन सकती है। अब देखना होगा कि Musk की यह नई रणनीति कितना बड़ा असर डाल पाती है।