- Hindi News »
- Automobile »
- Riding A Bike In Scorching Heat Has Become Easier These Special Accessories Will Provide Relief
भीषण गर्मी में बाइक चलाना हुआ आसान, इन खास एक्सेसरीज़ से मिलेगी राहत
यह सफर आरामदायक और सुरक्षित बन सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी एक्सेसरीज़ के बारे में जो गर्मियों में आपकी बाइकिंग को बनाएंगी बेफिक्र और कूल।
- Written By: सिमरन सिंह

Bikers को गर्मियो में ये काम करना चाहिए। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की तपती गर्मी में बाइक चलाना किसी चुनौती से कम नहीं। चिलचिलाती धूप, गर्म हवा और सड़कों से उठती तपिश राइडिंग को बेहद असहज बना देती है। लेकिन अगर आप बाइक पर कुछ खास चीजें लगाते हैं, तो यह सफर आरामदायक और सुरक्षित बन सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी एक्सेसरीज़ के बारे में जो गर्मियों में आपकी बाइकिंग को बनाएंगी बेफिक्र और कूल।
1. हीट प्रोटेक्शन सीट कवर
गर्मी में बाइक की सीट आग की तरह तपने लगती है। इससे बचने के लिए हीट रेजिस्टेंट सीट कवर लगाएं। ये कवर सीट को सीधे सूरज की किरणों से बचाते हैं और बैठने में ठंडक का एहसास कराते हैं।
2. विंडशील्ड इंस्टॉल करें
विंडशील्ड बाइक को सामने से आने वाली गर्म हवाओं और धूल से सुरक्षा देता है। यह न सिर्फ धूप से चेहरे को बचाता है, बल्कि तेज हवाओं को भी डायवर्ट करता है जिससे गर्मी का असर कम महसूस होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
3. हैंड ग्रिप कवर
गर्मियों में हैंडल की ग्रिप पसीने से फिसल सकती है, जिससे राइडिंग असुरक्षित हो जाती है। सॉफ्ट फैब्रिक या जेल बेस्ड हैंड ग्रिप कवर से न केवल पसीने से राहत मिलती है, बल्कि बेहतर ग्रिप भी मिलती है।
4. कूलिंग जैकेट और हेलमेट कवर
अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो कूलिंग जैकेट पहनना फायदेमंद रहेगा। साथ ही हेलमेट के लिए स्पेशल सन प्रोटेक्टिव कवर इस्तेमाल करें जो गर्मी में सिर को ओवरहीटिंग से बचाएगा।
5. सूरज से बचाने वाली बाइक कवरिंग
पार्किंग के समय UV प्रोटेक्शन बाइक कवर का उपयोग करें ताकि बाइक के पेंट और प्लास्टिक पार्ट्स धूप से खराब न हों। इससे बाइक की उम्र भी बढ़ती है और लुक भी बना रहता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बाइक चलाने वालो को मिलेगी राहत
गर्मी में सिर्फ शरीर ही नहीं, आपकी बाइक भी राहत चाहती है। ऊपर बताए गए एक्सेसरीज़ को अपनाकर आप इस चिलचिलाती गर्मी में भी आरामदायक और सेफ बाइक राइड का आनंद ले सकते हैं।
Riding a bike in scorching heat has become easier these special accessories will provide relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
May 19, 2026 | 06:01 PMWho is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
May 19, 2026 | 06:01 PMUPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
May 19, 2026 | 05:58 PMSunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
May 19, 2026 | 05:55 PMMP News: पेट्रोल-डीजल के बड़े दाम, तो आया कमलनाथ का बयान; पूर्व CM ने उठाई टैक्स कम करने की मांग
May 19, 2026 | 05:52 PMमीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 19, 2026 | 05:48 PMनॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
May 19, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














