बुधवार, 5 अगस्त 2026
-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
In Trends:
TOP NEWS
Top News
ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, एयरस्ट्राइक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह, मची अफरा-तफरी
परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
ईरान पर अमेरिका का भीषण हमला, एयरस्ट्राइक में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल तबाह, मची अफरा-तफरी
परिसीमन विधेयक पर मल्लिकार्जुन खरगे का PM मोदी को पत्र, मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की मांग
तेल-गैस फिर होगा महंगा! ईरान बढ़ाएगा जंग का दायरा, तो भारत में क्यों मचेगा हाहाकार? जानिए अंदर की कहानी
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
विज्ञापन
- Hindi News »
- Automobile »
- Prime Minister Narendra Modi Statement In Siam Annual Conference
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑटोमोबाइल सेक्टर को राय, सियाम वार्षिक सम्मेलन में कही बड़ी बात
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Sep 10, 2024 | 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियाम के वार्षिक सम्मेलन में लिखित संबोधन में मोदी ने कहा कि मोटर वाहन उद्योग आर्थिक वृद्धि को अधिक बढ़ावा देने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की मांग है कि देश की प्रगति तेज होने के साथ ही सतत भी हो।

सियाम (सौजन्य : सोशल मीडिया )
विस्तार
नई दिल्ली : सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखित संबोधन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को विश्वस्तरीय लेवल पर लेकर जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने मोटर वाहन विनिर्माता उद्योग के प्रतिनिधियों से आह्वाहन किया है कि वर्ल्ड क्लास लेवल को हासिल करने के लिए भारत को बेस्ट तरीकों को अपनाना होगा। साथ ही भारत में हरित और स्वच्छ परिवहन को लेकर भी काम करने की आवश्यकता है।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी सियाम के वार्षिक सम्मेलन के लिए अपने लिखित संबोधन में मोदी ने कहा कि मोटर वाहन उद्योग आर्थिक वृद्धि को अधिक बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम 2047 तक विकसित भारत के अपने सामूहिक लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, मुझे विश्वास है कि सियाम जैसे संगठन सभी हितधारकों को एक साथ लाना जारी रखेंगे और इस मिशन की गति दोगुनी करने में अहम भूमिका निभाएंगे।”
एक महत्वपूर्ण कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की मांग है कि देश की प्रगति तेज होने के साथ ही सतत भी हो। उन्होंने कहा, ‘‘हरित व स्वच्छ परिवहन पर काम करना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महत्वपूर्ण है कि जलवायु के लिहाज से सतर्कता वाला और सतत दृष्टिकोण घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच अपनी जगह बनाए।”
विचार-विमर्श इसके लिए उत्प्रेरक
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत और विश्व के लिए इस महत्वपूर्ण मोड़ पर यह आवश्यक है कि हमारा मोटर वाहन क्षेत्र न केवल दूसरों के लिए अनुकरणीय मिसाल पेश करे, बल्कि वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को भारत में लाने की दिशा में भी काम करे। मुझे विश्वास है कि वार्षिक सम्मेलन में होने वाली चर्चाएं और विचार-विमर्श इसके लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे।”
आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा
मोदी ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि नवाचार तथा उद्यम के जरिये मोटर वाहन उद्योग और भी अधिक आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा और बदले में, अनिवार्य रूप से उत्पन्न होने वाली मांग पर फलेगा-फूलेगा।”
जबरदस्त तथा अभूतपूर्व वृद्धि
उन्होंने कहा कि पिछले दशक में, भारत के मोटर वाहन क्षेत्र ने जबरदस्त तथा अभूतपूर्व वृद्धि देखी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह हमारे देश की बढ़ती आर्थिक वृद्धि का भी उतना ही प्रमाण है, जितना कि मोटर वाहन उद्योग द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का।”
मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय परिवहन की सफलता की कहानी उल्लेखनीय है। देश भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण होते देख रहा है, जैसे अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे, हाई-स्पीड रेलवे और हर कोने तक पहुंचने वाली ‘मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी’ आदि के रूप में।” मोदी ने कहा, ‘‘समग्र दृष्टिकोण यह सुनिश्चित कर रहा है कि वृद्धि का लाभ केवल कुछ लोगों तक ही सीमित न रहे, बल्कि सभी को मिले।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Prime minister narendra modi statement in siam annual conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 10, 2024 | 01:14 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














