इंजन सर्विसिंग में नया ट्रेंड: इंजन फ्लश से बढ़ाएं गाड़ी की परफॉर्मेंस

अब मार्केट में एक नया ट्रेंड आ गया है, जिसे अपनाकर आप अपनी गाड़ी की परफॉर्मेंस को बूस्ट कर सकते हैं और इंजन की लाइफ भी बढ़ा सकते हैं। यह तरीका है इंजन फ्लश कराने का।
car
car जो इन चीजों के लिए है जरूरी। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: जब भी गाड़ी की सर्विसिंग करवाई जाती है, तो सबसे पहला और सबसे ज़रूरी स्टेप इंजन ऑयल बदलना होता है। अगर पुराना इंजन ऑयल समय पर नहीं निकाला जाए, तो यह इंजन को परमानेंट डैमेज कर सकता है। यही कारण है कि सर्विसिंग के दौरान पुराने ऑयल को पूरी तरह से निकालना बेहद जरूरी होता है। इसके बाद गाड़ी के सभी पार्ट्स की क्लीनिंग और ट्यूनिंग की जाती है।

हालांकि, अब मार्केट में एक नया ट्रेंड आ गया है, जिसे अपनाकर आप अपनी गाड़ी की परफॉर्मेंस को बूस्ट कर सकते हैं और इंजन की लाइफ भी बढ़ा सकते हैं। यह तरीका है इंजन फ्लश कराने का।

क्या होता है इंजन फ्लश?

इंजन फ्लश एक खास तरह का लिक्विड होता है, जिसे इंजन ऑयल निकालने के बाद गाड़ी में डाला जाता है। इसका मुख्य काम बचे हुए खराब इंजन ऑयल को पूरी तरह से हटाना होता है, जिससे इंजन में कोई गंदगी न रह जाए।

कैसे काम करता है इंजन फ्लश?

  • सबसे पहले पुराना इंजन ऑयल पूरी तरह से निकाल दिया जाता है।
  • इसके बाद इंजन फ्लश लिक्विड को इंजन में डाला जाता है।
  • अब गाड़ी को 5 से 10 मिनट के लिए स्टार्ट करके छोड़ दिया जाता है, ताकि इंजन फ्लश अपना काम कर सके।
  • इसके बाद इंजन फ्लश को भी बाहर निकाल दिया जाता है, ठीक उसी तरह जैसे इंजन ऑयल निकाला जाता है।
  • जब नया इंजन ऑयल डाला जाता है, तो गाड़ी पहले से अधिक स्मूद चलती है और परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।

इंजन फ्लश कराने के फायदे

  • इंजन के अंदर बचा हुआ पुराना और गंदा ऑयल पूरी तरह से निकल जाता है।
  • नया इंजन ऑयल इंजन में पूरी तरह से साफ माहौल में काम करता है, जिससे गाड़ी की लाइफ बढ़ती है।
  • गाड़ी की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर और स्मूद हो जाती है।
  • इसकी कीमत भी सिर्फ 100 से 200 रुपये के बीच होती है, जिससे यह एक सस्ता और किफायती ऑप्शन बन जाता है।

जानें ये बात

अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस दे और इंजन की लाइफ भी बढ़े, तो इंजन फ्लश को अपनाना एक स्मार्ट चॉइस होगी। यह एक छोटी-सी सर्विस है, लेकिन इसका असर आपकी गाड़ी पर लंबे समय तक बना रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com