नवी मुंबई: बेलापुर के झुग्गी-झोपड़ी धारकों का घर का सपना होगा साकार, मात्र 2.5 लाख में मिलेगा मालिकाना हक

Belapur SRA Scheme: नवी मुंबई के बेलापुर में झुग्गी पुनर्वास योजना को मिली हरी झंडी। पात्र निवासियों को मिलेंगे मुफ्त घर, जबकि अन्य को सिर्फ 2.5 लाख में मिलेगा अपना आशियाना। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Navi Mumbai Slum Rehabilitation
नवी मुंबई स्लम एरिया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai Slum Rehabilitation: नवी मुंबई के बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को अब उनके हक के घर मिलेंगे। योग्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को मुफ़्त घर दिए जाएंगे, अयोग्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को 2.5 लाख रुपये में घर देने की योजना है। इसके लिए हाउसिंग राज्य मंत्री पंकज भोयर ने एक बैठक में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों का तुरंत सर्वे और बायोमेट्रिक करने के आदेश दिए हैं। इस बात की जानकारी बेलापुर की विधायक मंदा म्हात्रे ने दी है।

झुग्गी-झोपड़ी का सर्वे हुआ शुरू

झुग्गी पुनर्वास को लेकर राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर के ऑफिस में एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में झुग्गी पुनर्वास प्रोजेक्ट्स की मौजूदा स्थिति, पेंडिंग प्रस्तावों के साथ-साथ अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच तालमेल का विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट्स को तेजी से लागू करने के लिए जरूरी कदम तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जीबीआर प्रोसेस में झुग्गी-झोपड़ी का सर्वे, डीएसआर बनाना और बायोमेट्रिक के माध्यम से पात्र-अपात्र की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लोगों से सुझाव और जानकारी मांगी गई

बेलापुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 72665 झोपड़पट्टी वासियों को उनके हक का घर मिल जाएगा, उसके लिए कोई सुझाव या जानकारी भी मांगी गई है। बैठक में यह भी कहा गया कि जल्द ही एक भव्य सभा का आयोजन किया जाएगा और पंकज भोयर और संबंधित गृह निर्माण विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित कर मार्गदर्शन किया जाएगा।

2000 के पहले के झोपड़पट्टी वासियों को मुफ्त में मालिकाना हक मिलेगा, जबकि 2000 से 2011 के बाद के झोपड़पट्टी वासियों को 2.5 लाख रुपये की राशि देकर घर का मालिकाना हक मिलेगा। आने वाले समय में बेलापुर डिवीजन में रमाबाई अंबेडकर नगर, सेक्टर-9 (गावस्कर मैदान) सीबीडी बेलापुर, रमाबाई अंबेडकर नगर, सेक्टर-8, सीबीडी बेलापुर, संभाजी नगर, सीबीडी बेलापुर, जय दुर्गा माता नगर, सीबीडी, नीलगिरी गार्डन और नेचुरल विभाग में बोनसारी, मौली स्टोन, महात्मा गांधी नगर, बोनसारी कोरी, शिवाजी नगर आदि का समावेश है।