Mercedes लेकर आया है स्टाइलिश और फीचर्स से भरी कार, लुक के साथ कीमत पर भी दें ध्यान

Mercedes अपनी लग्जरी कार की वजह से जानी जाती है। ऐसे में उसने अपनी ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस लग्जरी कार ने भारत के अंदर BMW 5 सीरीज LWB के अलावा ऑडी A6 और जगुआर XF से मुकाबला करनाहै। Mercedes-Benz E-Class 2024 एक नई स्टाइलिंग कार है, जो पहले से ज्यादा एलिगेंट और फ्लोइंग हो चुकी है। इसकी लंबाई पर ध्यान दें तो 5092 मिमी और व्हीलबेस 3094 मिमी है, जो साफ तौर पर पहले से ज्यादा है।
Mercedes-Benz New E-car
Mercedes-Benz (सौ. Mercedes Site)
Published on: 
Updated on: 

Mercedes अपनी लग्जरी कार की वजह से जानी जाती है। ऐसे में उसने अपनी ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस लग्जरी कार ने भारत के अंदर BMW 5 सीरीज LWB के अलावा ऑडी A6 और जगुआर XF से मुकाबला करनाहै। Mercedes-Benz E-Class 2024 एक नई स्टाइलिंग कार है, जो पहले से ज्यादा एलिगेंट और फ्लोइंग हो चुकी है। इसकी लंबाई पर ध्यान दें तो 5092 मिमी और व्हीलबेस 3094 मिमी है, जो साफ तौर पर पहले से ज्यादा है।

किए गए कई बदलाव

अपडेटेड ई-क्लास LWB के आयामों में बदलाव किया गया है और रेडिएटर ग्रिल पर मर्सिडीज ट्राई स्टार लोगो 3D ट्राई-स्टार बैज से घिरा हुआ है। कार में नई हेडलाइट्स,और फ्लश डोर हैंडल और साइड में S-क्लास जैसी 3D टेल-लाइट्स हैं। केबिन में कई स्क्रीन हैं, जिनमें 12.3 इंच की पैसेंजर टचस्क्रीन और 14.4 इंच की मेन टचस्क्रीन शामिल है। स्क्रीन की डिस्प्ले क्वालिटी बेहतरीन है। यह लग्जरी सेडान आपको 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी, जिसमें सिल्वर, ग्रे, ब्लैक, व्हाइट और ब्लू शामिल हैं।

Mercedes-Benz की नई कार के फीचर्स

इस कार में आपको एक सेल्फी कैमरा, ऑन-बोर्ड ऐप्स हैं, जो कि एक मोबाइल बोर्डरूम की तरह काम करेंगे। इसके अंदर इलेक्ट्रिक थाई सपोर्ट, सनब्लाइंड्स और वायरलेस चार्जर वाले फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। सेंटर कंसोल पर MBUX सिस्टम हाइपरस्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 17-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी मिलता है।

E-Class में देखा जाए तो इसमें एक्टिव एंबियंट लाइटिंग है, जिससे आप सतर्क हो सकते हैं। ऐसा तब होगा जब कोई कार आपकी ओर आ रही होगी। कीमत पर ध्यान दें तो इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये से 83 लाख रुपये के बीच है। कई और फीचर्स के बारे में ध्यान दें तो इसमें नई मर्सिडीज E-क्लास LWB में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा, जिन्हें 48V हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com