Maruti Suzuki दे रही है बंपर छूट, नई कार खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए किस मॉडल पर मिल रहा कितना फायदा

मारुति सुजुकी ने जून महीने में कार खरीदारों के लिए जबरदस्त ऑफर्स की पेशकश की है। अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे मुफीद हो सकता है।
Maruti Suzuki दे रही है बंपर छूट, नई कार खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए किस मॉडल पर मिल रहा कितना फायदा
Maruti Suzuki ला रहा है शानदार ऑफर। (सौ. Maruti)
Published on: 
Updated on: 

देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने जून महीने में कार खरीदारों के लिए जबरदस्त ऑफर्स की पेशकश की है। अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए सबसे मुफीद हो सकता है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक से लेकर एमपीवी तक कई मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर की घोषणा की है। हालांकि, यह जरूरी है कि ग्राहक नजदीकी डीलरशिप से ऑफर्स की पुष्टि कर लें क्योंकि छूट स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Alto K10 और Celerio पर बंपर छूट

  • Alto K10 और Celerio के मैनुअल वेरिएंट्स पर ₹35,000 और AMT वेरिएंट्स पर ₹40,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
  • दोनों कारों पर ₹2,100 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

S-Presso पर आकर्षक ऑफर

  • Maruti S-Presso के मैनुअल वर्जन पर ₹30,000 और AMT वर्जन पर ₹35,000 की छूट दी जा रही है।
  • इसके साथ ₹2,100 का कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है।

Wagon R पर सबसे बड़ी बचत

  • Wagon R के मैनुअल वेरिएंट पर ₹35,000 और AMT वेरिएंट पर ₹40,000 तक की छूट मिल रही है।
  • एक्सचेंज पर ₹40,000 का अपग्रेड बोनस और ₹5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल सकता है।

Swift और Eeco पर भी दमदार छूट

  • Swift पर ₹25,000 की नकद छूट, ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस और ₹10,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Eeco के पेट्रोल वर्जन पर ₹15,000 और CNG वर्जन पर ₹10,000 की छूट उपलब्ध है।

Brezza और Ertiga पर सीमित ऑफर्स

  • Brezza (Petrol) पर ₹10,000 का कैश ऑफर और ₹10,000 का कॉर्पोरेट लाभ।
  • Ertiga MPV पर ₹10,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

पुरानी गाड़ी करें स्क्रैप, पाएं अधिक बोनस

  • एक्सचेंज बोनस सभी लोकप्रिय मॉडल्स (Alto, Wagon R, Celerio, Swift, Eeco, S-Presso, Brezza) पर ₹15,000 तक है।
  • यदि आप 15 साल पुरानी गाड़ी स्क्रैप करते हैं तो ये बोनस बढ़कर ₹25,000 हो सकता है।