-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Brezza As The Tata Nexon Camo Edition Launches
Maruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Nexon Features: जहां मारुति सुजुकी ने नई Brezza पेश की थी वहीं अब टाटा मोटर्स ने अपनी फेमस SUV Tata Nexon Camo Edition लॉन्च कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

Tata Nexon Camo Edition (Source. Tata)
Tata Nexon Launch: भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। वहीं हाल ही में जहां मारुति सुजुकी ने नई Brezza पेश की थी वहीं अब टाटा मोटर्स ने अपनी फेमस SUV Tata Nexon Camo Edition लॉन्च कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। जिसमें कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रखी है। बता दें कि नए एडिशन में सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं बदला गया बल्कि केबिन में भी कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मॉडल फेस्टिव सीजन में फीचर-लोडेड SUV खरीदने वाले ग्राहकों को खासा आकर्षित कर सकता है।
नया कैमो लुक देगा अलग पहचान
Tata Nexon Camo Edition के बारे में बताए तो इसको Munnar Mist और Coorg Cloud जैसे दो नए एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें Munnar Mist डार्क ग्रीन शेड में आता है जो रोशनी के अनुसार अलग-अलग रंगों का एहसास देता है जबकि Coorg Cloud प्रीमियम मेटैलिक ग्रे-सिल्वर फिनिश के साथ उपलब्ध है। वहीं SUV को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए फ्रंट फेंडर पर Camo बैजिंग दी गई है। इसमें केबिन के अंदर फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर कैमो-थीम वाली खास परफॉरेशन इसे और ज्यादा प्रीमियम व स्पोर्टी लुक देती है।
12.3-इंच टचस्क्रीन से लेकर ADAS तक, फीचर्स की भरमार
नई Nexon Camo Edition में 12.3-इंच का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें इन-बिल्ट नेविगेशन की सुविधा भी मौजूद है। वहीं सुरक्षा के लिए SUV में 360-डिग्री कैमरा, इंटीग्रेटेड डैशकैम, 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट, इम्पैक्ट-इवेंट प्रोटेक्शन, लेवल-1 ADAS, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
10 साल पुरानी डीजल कार का PUC नहीं बना तो पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट, 70 लाख की Volvo को लेकर उठे बड़े सवाल
भारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
ये भी पढ़े: AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
पेट्रोल, डीजल और iCNG तीनों इंजन विकल्प
जानकारी के लिए बता दें कि Tata ने इस स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो डीजल और 1.2-लीटर टर्बो iCNG इंजन का विकल्प दिया है। यह SUV 6-स्पीड मैनुअल, AMT और 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी। इसकी टॉप ट्रिम की कीमत 13.94 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
जिसको लेकर विश्लेषकों का मानना है कि Nexon Camo Edition अपने आकर्षक डिजाइन, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और एडवांस फीचर्स की बदौलत Maruti Brezza, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। खासकर ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत इसे फेस्टिव सीजन के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है।
Maruti brezza as the tata nexon camo edition launches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














