ADAS से लैस किफायती कारें: हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स के साथ बजट फ्रेंडली ऑप्शन

बजट-फ्रेंडली मॉडलों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल करने लगी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी किफायती कारों के बारे में, जो ADAS तकनीक से लैस हैं।
Car
Car को लेने से पहले इन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार कारें उपलब्ध हैं, जो बेहतरीन माइलेज और अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं। अब ग्राहक केवल माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने बजट-फ्रेंडली मॉडलों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल करने लगी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी किफायती कारों के बारे में, जो ADAS तकनीक से लैस हैं।

1. Honda Amaze – सबसे सस्ती ADAS से लैस सेडान

अगर आप किफायती कीमत में सेफ्टी और माइलेज चाहते हैं, तो Honda Amaze आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली सबसे किफायती ADAS कार है।

  • माइलेज: मैनुअल वेरिएंट - 18.65 किमी/लीटर, ऑटोमेटिक वेरिएंट - 19.46 किमी/लीटर
  • फीचर्स: 8 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी।

2. Kia Sonet – छोटी SUV में बेहतरीन सेफ्टी

Kia Sonet भारतीय बाजार में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। इसके GTX+ और X-Line वेरिएंट में लेवल-1 ADAS फीचर दिया गया है।

  • कीमत: ₹14.80 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू
  • फीचर्स: 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हाई-टेक ADAS सिस्टम

3. Honda City – प्रीमियम सेडान में एडवांस सेफ्टी

Honda City एक शानदार प्रीमियम सेडान है, जो V वेरिएंट से लेवल-1 ADAS से लैस आती है।

  • कीमत: ₹12.70 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू
  • माइलेज: 24.1 किमी/लीटर
  • इंजन: 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प

4. Hyundai Venue – दमदार सेफ्टी और स्टाइलिश डिजाइन

Hyundai की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Venue के टॉप-एंड वेरिएंट SX (O) में लेवल-1 ADAS सेफ्टी फीचर दिया गया है।

  • कीमत: ₹12.44 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू
  • फीचर्स: एडवांस सेफ्टी सिस्टम, हाई-टेक इंफोटेनमेंट

5. Mahindra XUV 3XO – सेगमेंट में बेस्ट लेवल-2 ADAS

Mahindra XUV 3XO एक और शानदार SUV है, जिसमें लेवल-2 ADAS फीचर मिलता है। यह सेफ्टी फीचर्स इसके AX5 लग्जरी और टॉप-एंड AX7 वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

  • ADAS फीचर्स: ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, अडेप्टिव लेन कीप असिस्ट, एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम

आज के समय में अच्छा विकल्प

अगर आप अपने बजट में एक सेफ्टी-फोकस्ड कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये विकल्प आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। ADAS से लैस ये कारें न सिर्फ ड्राइविंग को सुरक्षित बनाएंगी, बल्कि आपको एक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस भी देंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com