-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Keep These 5 Smart Gadgets In Your Car Before Heading Home For Diwali Making Your Journey Comfortable
दिवाली पर घर जाने से पहले कार में रखें ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, सफर बनेगा आरामदायक
- Written By: सिमरन सिंह
Travel Accessories: दिवाली पर कार से घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सफर को आरामदायक और परेशानी-रहित बनाने के लिए कुछ जरूरी कार गैजेट्स साथ रखना बेहद फायदेमंद रहेगा।

कार के लिए जरूरी है ये चीजे। (सौ. AI)
Car Gadgets Travel Tips: अगर आप इस दिवाली अपनी कार से घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सफर को आरामदायक और परेशानी-रहित बनाने के लिए कुछ जरूरी कार गैजेट्स साथ रखना बेहद फायदेमंद रहेगा। ये डिवाइस न केवल आपकी यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगे बल्कि सफर को और भी आनंददायक बना देंगे। आइए जानते हैं वे कौन-से उपयोगी गैजेट्स हैं जो लंबी यात्रा को बना देंगे बेहद आसान।
1. यूएसबी पावर्ड मसाजर पिलो
लंबे सफर के दौरान गर्दन या पीठ दर्द होना आम बात है। ऐसे में यूएसबी पावर्ड मसाजर पिलो आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल साथी साबित हो सकती है। इसे आप कार के यूएसबी पोर्ट में लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी गर्दन और कंधों को आराम देती है, जिससे ड्राइविंग के दौरान थकान महसूस नहीं होती। इस पिलो की मदद से आपका सफर रिलैक्सिंग और मजेदार बन जाता है।
2. वायरलेस पावरबैंक
अगर आपकी कार में इनबिल्ट वायरलेस चार्जर नहीं है, तो एक वायरलेस पावरबैंक जरूर साथ रखें। यह न सिर्फ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है बल्कि एक साथ कई डिवाइस चार्ज करने में भी मदद करता है। लंबी यात्राओं में जब नेविगेशन, म्यूजिक और कॉलिंग लगातार चल रही हो, तब यह पावरबैंक काफी काम आता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
SUV के दौर में Maruti Alto की धमाकेदार वापसी, जून 2026 में बिक्री दोगुनी, छोटी कारों ने फिर बदला ट्रेंड
3. यूएसबी पावर्ड फैन
अगर आपकी कार का एसी काम नहीं कर रहा या आप माइलेज बचाना चाहते हैं, तो यूएसबी पावर्ड फैन एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह बेहद कम पावर में चलता है और जोरदार एयर थ्रो प्रदान करता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे आसानी से कार में फिट कर देता है।
4. कूल बॉक्स
सफर के दौरान अगर आप ड्रिंक्स या पानी की बोतलें ठंडी रखना चाहते हैं, तो यूएसबी पावर्ड कूल बॉक्स सबसे अच्छा विकल्प है। यह आपके पेय पदार्थों को घंटों तक ठंडा रखता है। अब आपको बार-बार रुककर ड्रिंक या पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़े: जापान के छात्रों ने बनाया उड़ने वाला साइकिल, मानव-शक्ति से भरी पहली सफल उड़ान ने रचा इतिहास
5. यूएसबी पावर्ड एयर कंप्रेसर
कभी-कभी सफर के बीच में टायर का प्रेशर कम हो जाता है। ऐसे में यूएसबी पावर्ड एयर कंप्रेसर काम आता है। यह मिनटों में टायर में हवा भर देता है, जिससे आपको मैकेनिक ढूंढने की परेशानी नहीं होती। यह गैजेट हर ड्राइवर के पास होना चाहिए।
ध्यान दें
दिवाली पर लंबी ड्राइव से पहले इन गैजेट्स को अपनी कार में रखना समझदारी है। ये न सिर्फ आपका सफर आरामदायक बनाएंगे, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में मददगार साबित होंगे।
Keep these 5 smart gadgets in your car before heading home for diwali making your journey comfortable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














