इन एक्सेसरीज से घट सकता है आपकी कार का माइलेज, ध्यान रखें ये चीजें

कई बार यह कार की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्सेसरीज आपके वाहन के माइलेज को कम कर सकती हैं? आइए जानते हैं ऐसी 5 एक्सेसरीज, जो आपकी कार के ईंधन दक्षता को प्रभावित कर सकती हैं।
mileage
mileage जो इस तरह से असर करता है। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: जब हम अपनी नई कार को और आकर्षक बनाने के लिए एक्सेसरीज का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार यह कार की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्सेसरीज आपके वाहन के माइलेज को कम कर सकती हैं? आइए जानते हैं ऐसी 5 एक्सेसरीज, जो आपकी कार के ईंधन दक्षता को प्रभावित कर सकती हैं।

1. लो प्रोफाइल टायर

लो प्रोफाइल टायर स्टाइलिश और आकर्षक लगते हैं, लेकिन यह आपके वाहन के माइलेज को कम कर सकते हैं। इन टायरों की वजह से इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे अधिक ईंधन की खपत होती है। इसके अलावा, ये सड़क की खामियों को अधिक महसूस करते हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव कम आरामदायक हो सकता है।

2. लाउड साइलेंसर

लाउड साइलेंसर का उपयोग कार की आवाज को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह माइलेज घटाने का कारण बन सकता है। यह इंजन से निकलने वाली गैस के प्रवाह को बाधित करता है, जिससे इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है।

3. बेस ट्यूब

कार के ऑडियो सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए लगाए जाने वाले बेस ट्यूब का सीधा असर इंजन पर पड़ता है। इसे चलाने के लिए अधिक बिजली की आवश्यकता होती है, जिससे ईंधन खपत बढ़ जाती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

4. बड़ी एलॉय व्हील्स

बड़ी एलॉय व्हील्स कार को स्पोर्टी लुक तो देती हैं, लेकिन यह माइलेज कम करने का एक बड़ा कारण बन सकती हैं। इनके वजन और हवा के प्रतिरोध के कारण इंजन को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ती है।

5. रूफ रैक

भारी सामान रखने के लिए उपयोगी रूफ रैक, यदि लगातार लोड से भरा रहे, तो यह कार के वजन को बढ़ा देता है। इसके कारण इंजन को अधिक ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे माइलेज घटता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com