क्या AC चलाने में आप भी तो नहीं कर रहे गलती? उमस के मौसम में इस बात का रखें ध्यान

उमस भरे मौसम में AC का तापमान कितना रहना चाहिए, यह एक बड़ा सवाल होता है, जिससे कार के ईंधन की बचत हो और किसी तरह की परेशानी इंजन में न आए।
Car AC Timing
कार का AC कितने तापमान पर होना चाहिए ये जानना जरूरी है (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

कार के AC की टेम्परेचर को किस मात्रा में रखना चाहिए, यह एक बड़ा सवाल होता है। ऐसे में उमस भरे मौसम के दौरान भी सही तापमान पर कार के AC को रखना जरूरी होता है। आप आराम से कार के AC का आनंद ले सकते हैं, लेकिन इससे ईंधन की खपत भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। आमतौर पर कार का AC 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट रहता है। इस कारण से कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको कितने तापमान पर अपने कार का AC उमस भरे मौसम में भी सेट करके रखना है, यह आज हम आपको बताएंगे।

आरामदायक तापमान

उमस वाला तापमान ना तो ज्यादा ठंडा होता है और ना ही ज्यादा गर्म। इस शरीर में सही ठंडक मिलना या फिर सही तरह से राहत मिलना जरूरी है। ऐसे में AC का तापमान बराबर होना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है।

ईंधन की बचत

यदि इस मौसम में AC को कम चलाया जाए, तो इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे इंजन पर अधिक दबाव नहीं होगा और ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।

बाहरी तापमान के अनुकूल

उमस के मौसम में बाहर का तापमान और AC का तापमान में बहुत बड़ा अंतर होता है, क्योंकि आपके शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए 22 डिग्री से 24 डिग्री के अंतर को बेहतर माना जाता है।

फॉगिंग की समस्या से बचाव

अगर तापमान बहुत कम हो जाए और बाहर ज्यादा उमस हो, तो गिलास पर फॉग जम जाता है। इससे बचने के लिए मध्य तापमान पर ही आपको अपने कार का AC चलाना चाहिए।

ऐसे में यह जान लीजिए कि इस मौसम में 22 डिग्री से 24 डिग्री के बीच का तापमान उमस मौसम के लिए ठीक रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com