-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Maine Pyar Kiya 36 Years Salim Khan Fake News
सलीम खान की ‘फेक न्यूज़’ से चमका सलमान खान का करियर, पिता ने बताया क्यों बोला था झूठ
- Written By: अनिल सिंह
Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' को 36 साल पूरे। हिट होने के बावजूद जब सलमान खान को 1 साल तक काम नहीं मिला, तो उनके पिता सलीम खान ने एक मैगजीन में झूठी खबर छपवाकर उनका करियर शुरू करवाया था।

n in Maine Pyar Kiya and Salim Khan (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Salim Khan Lied For Salman Khan: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को रिलीज हुए आज 36 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म न केवल सलमान खान के करियर की पहली बड़ी हिट थी, बल्कि इसने अभिनेत्री भाग्यश्री को भी रातोंरात स्टार बना दिया था।
हालांकि, इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद, एक समय ऐसा आया जब सलमान खान को इंडस्ट्री में 1 साल तक कोई काम नहीं मिला, जिसके बाद उनके पिता सलीम खान को एक अनोखी तरकीब अपनानी पड़ी।
सेट पर नहीं मिलती थी इज्जत
‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे; यह रोल पहले दीपक तिजोरी और विंदू दारा सिंह को ऑफर हुआ था। सलमान के लिए यह फिल्म इसलिए खास थी क्योंकि यह एक बड़े प्रोडक्शन के साथ उनकी लीड रोल वाली पहली फिल्म थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
अभिनेता ने खुद उस दौर की चुनौतियों को याद किया है। सेट पर नए होने के कारण उन्हें सम्मान की कमी महसूस होती थी। उन्होंने मोहनीश बहल से अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया था कि सीन खत्म होने के बाद उनके लिए कोई कुर्सी तक नहीं खींचता था।
ये भी पढ़ें- ‘होमबाउंड’ के बाद विशाल जेठवा के करियर में आया बड़ा बदलाव, फिल्मों के ऑफर्स को लेकर किया खुलासा
हिट के बाद भी काम की कमी
जब ‘मैंने प्यार किया‘ रिलीज हुई, तब सिनेमाघरों में यश चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ 25 हफ्ते पूरे कर चुकी थी। मोहनीश बहल और सलमान खान को डर था कि क्या उनकी फिल्म ‘चांदनी’ को टक्कर दे पाएगी। हालांकि, फिल्म ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया। दर्शकों ने इतना प्यार लुटाया कि स्क्रीन पर सिक्के तक फेंके गए थे।
फिल्म हिट रही, लेकिन विडंबना यह थी कि सलमान को लगभग 1 साल तक कोई काम नहीं मिला।
सलीम खान की ‘फेक न्यूज़’ ट्रिक
अपने बेटे को काम दिलाने के लिए, पिता सलीम खान ने एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने एक मैगज़ीन में झूठी खबर छपवा दी कि सलमान खान को किसी बड़े निर्माता ने साइन कर लिया है।
सलमान खान ने खुद बताया कि इस ‘फेक न्यूज़’ का असर तुरंत हुआ। खबर छपने के बाद उनके पास प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ गई और उनका करियर चल निकला। बता दें कि ‘मैंने प्यार किया’ (1989) से पहले सलमान ने ‘बीवी हो तो ऐसी’ (1988) में सपोर्टिंग रोल किया था।
Salman khan maine pyar kiya 36 years salim khan fake news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













