

Kamalini's first catch in International Cricket: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में खेले गए सभी चार मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की है। चौथे मुकाबले में भारतीय टीम की सबसे युवा खिलाड़ी जी कमलिनी ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़ा। यह कमलिनी का इंटरनेशनल करियर का पहला कैच था।
भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर अरुधंति रेड्डी लेकर आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर कविशा ने लॉन्ग ऑन पर एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लॉन्ग ऑन पर खड़ी सब्स्टिट्यूट फील्डर कमलिनी ने तेजी से गेंद की तरफ दौड़ते हुए कैच पूरा की। हालांकि कमलिनी के हाथ से गेंद छिटक गई थी लेकिन उन्होंने गेंद पर नजरें जमाई रखी और चार प्रयास के बाद कैच को पूरा किया। वहां पास खड़ी अमनजोत कौर देखते रही और कैच पूरा होने के बाद मुस्कुराने लगी। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिय पर वायरल होने लगा।
डब्ल्यूपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कमलिनी के कैच का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कमलिनी का पहला कैच। वहीं जी.कमलिनी डब्ल्यूपीएल में सबसे युवा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। 18 फरवरी 2025 को जी कमलिनी ने महज 16 साल 213 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए डब्ल्यूपीएल में डेब्यू की थी।
16 वर्ष 213 दिन – जी कमलिनी (MI) बनाम गुजरात जायंट्स, 18 फरवरी 2025 16 वर्ष 263 दिन – शबनम शकील (GG) बनाम RCB, 2024 16 वर्ष 312 दिन – पार्श्वी चोपड़ा (UPW) बनाम MI, 2023 18 वर्ष 205 दिन – वीजे जोशीता (RCB) बनाम GG, 2025 18 वर्ष 206 दिन – एलिस कैप्सी (DC) बनाम RCB, 2023
रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 221 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। शेफाली 48 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 46 गेंदों में 79 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 16) ने ऋचा घोष (नाबाद 40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 221 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए कप्तान चामरी अथापथु ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इस टीम के लिए हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया।