- Hindi News »
- Automobile »
- Hyundai To Recall Over 13500 Suvs Due To Fire Risk Which Models Are Affected
Hyundai ने वापस मंगाई 1.35 लाख से ज्यादा Santa Fe SUVs, आग लगने के खतरे के चलते उठाया बड़ा कदम
Car Recall Update: Hyundai Motor कंपनी ने अमेरिका में अपनी मशहूर Santa Fe SUV की 1.35 लाख से अधिक यूनिट्स को वापस बुलाने की घोषणा की है।
- Written By: सिमरन सिंह

Hyundai ने वापस मगाई गाड़ियां। (सौ. Hyundai)
Hyundai Santa Fe Recall: Hyundai Motor कंपनी ने अमेरिका में अपनी मशहूर Santa Fe SUV की 1.35 लाख से अधिक यूनिट्स को वापस बुलाने की घोषणा की है। अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के अनुसार, यह कदम वाहनों में संभावित आग लगने के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ Santa Fe SUVs में स्टार्टर मोटर से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पाई गई है। असेंबली के दौरान प्रोटेक्टिव कवर सही तरीके से इंस्टॉल नहीं होने के कारण इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है, जो टक्कर या दुर्घटना की स्थिति में आग लगने का कारण बन सकता है।
किन मॉडलों को प्रभावित करेगा रिकॉल
यह रिकॉल 2024 और 2025 मॉडल ईयर की Santa Fe SUVs पर लागू होगा, जिनमें 2.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन लगाया गया है। ये गाड़ियां 28 दिसंबर 2023 से 7 जुलाई 2025 के बीच हुंडई के अलबामा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाई गई थीं। कंपनी के अनुसार, प्रभावित वाहनों की संख्या 1,35,300 से अधिक है। Hyundai ने बताया कि वह प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क करेगी और उन्हें फ्री रिपेयर या पार्ट रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।
ये भी पढ़े: Toyota Fortuner Leader Edition 2025 लॉन्च, लग्जरी, पावर और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
सम्बंधित ख़बरें
Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Traffic Jam की टेंशन खत्म: रोज की ड्राइविंग होगी आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
ड्राइविंग में बड़ा बदलाव: अब कार में बैठे-बैठे करें WhatsApp कॉल और चैट, iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी
आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट खोल देगी सारे राज, जानिए कौन सी प्लेट का क्या है मतलब
ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ रहे रिकॉल केस
हाल के महीनों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में रिकॉल मामलों में तेजी आई है। Hyundai से पहले, टोयोटा (Toyota) ने भी इसी हफ्ते करीब 4 लाख वाहनों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इनमें Tundra, Tundra Hybrid (2022-2025) और Sequoia Hybrid (2023-2025) मॉडल शामिल हैं। Toyota वाहनों में रियर व्यू कैमरा फेल होने की समस्या सामने आई है, जो एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण हो रही है। इससे गाड़ी रिवर्स करते समय कैमरा डिस्प्ले काम नहीं करता और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।
ग्राहकों के लिए कंपनियों के कदम
Toyota ने कहा है कि वह अपने अधिकृत डीलरशिप्स पर फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराएगी। कंपनी 16 नवंबर 2025 तक प्रभावित ग्राहकों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन लेटर भेजेगी। वहीं, Hyundai ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों की जांच जल्द से जल्द कराएं, ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके।
Hyundai to recall over 13500 suvs due to fire risk which models are affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














