- Hindi News »
- Automobile »
- Hero Motocup Unveils Electric Four Wheeler Under Vida Novus Range Specifications And Features
Hero MotoCorp ने पेश किया NEX 3, भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया अध्याय
EICMA 2025: Hero MotoCorp ने अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यूनिट VIDA के तहत 'Novus' रेंज का विस्तार करते हुए एक नया और अनोखा माइक्रो इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन NEX 3 पेश किया।
- Written By: सिमरन सिंह

Hero MotoCorp में क्या है खास। (सौ. Hero)
Hero Electric Four Wheeler: भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यूनिट VIDA के तहत ‘Novus’ रेंज का विस्तार करते हुए एक नया और अनोखा माइक्रो इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन NEX 3 पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कई स्मार्ट और इनोवेटिव मोबिलिटी प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें NEX 1 (एक पोर्टेबल वियरेबल माइक्रो मोबिलिटी डिवाइस) और NEX 2 (एक इलेक्ट्रिक ट्राइक) शामिल हैं।
EICMA 2025 में Hero की ग्लोबल इनोवेशन की झलक
Hero MotoCorp ने अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन EICMA 2025 (Global Two-Wheeler Exhibition) में किया, जहां कंपनी ने चार पहियों वाला माइक्रो इलेक्ट्रिक वाहन NEX 3 के साथ दो कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें VIDA Concept UBEX और VIDA Project VXZ शोकेस कीं। कंपनी का कहना है कि, “ये नए प्रोडक्ट्स स्मार्ट और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देंगे और भविष्य के यातायात की दिशा तय करेंगे।”
NEX 3 की खासियतें छोटा आकार, बड़ा कम्फर्ट
NEX 3 एक ऐसा कंपैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन है जो हर मौसम और हर इलाके में आसानी से चलाया जा सकता है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए उपयुक्त है और इसमें चार पहियों की सुरक्षा के साथ एक कार जैसा आराम भी मिलता है। यह वाहन दो सीटों वाला है, जिसमें टेंडेम सीटिंग अरेंजमेंट (एक आगे और एक पीछे) दिया गया है। इसका डिजाइन न सिर्फ फ्यूचरिस्टिक है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। कंपनी के अनुसार, यह वाहन पर्सनल मोबिलिटी और स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्टेशन दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
VIDA VX2 अर्बन स्कूटर और नई इलेक्ट्रिक बाइक्स की लॉन्चिंग
Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA के अंतर्गत नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर भी पेश किए। कंपनी ने VIDA VX2 Urban Scooter को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ ही VIDA Concept UBEX और VIDA Project VXZ को भी प्रदर्शित किया गया, जिसे हीरो ने Zero Motorcycles के साथ मिलकर विकसित किया है।
ये भी पढ़े: CNG कारों की बढ़ती लोकप्रियता, क्यों भरवाते वक्त उतरना पड़ता है कार से?
कंपनी ने अपनी नई VIDA DIRT.E सीरीज़ भी पेश की है, जिसमें DIRT.E K3 (बच्चों के लिए ऑफ-रोड बाइक) और DIRT.E MX7 (रेसिंग और ऑफ-रोड प्रेमियों के लिए हाई-परफॉर्मेंस मॉडल) शामिल हैं।
भविष्य की दिशा में Hero MotoCorp का कदम
Hero MotoCorp का यह कदम स्पष्ट करता है कि कंपनी अब सिर्फ दोपहिया वाहनों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि सस्टेनेबल और स्मार्ट मोबिलिटी के नए युग की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
Hero motocup unveils electric four wheeler under vida novus range specifications and features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














