- Hindi News »
- Automobile »
- Vida Vx2 Electric Scooter With 2 Battery Under 1 Lakh Check Range And Features
Hero के नया इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी से मिलेगी दमदार रेंज, कीमत कर देंगी हैरान
Best Electric Scooter India: Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर दो बैटरियों के साथ आता है जो कई कमाल के फीचर्स देती है।
- Written By: सिमरन सिंह

क्या है इस स्कूटर में खास। (सौ. Vida)
Hero Vida Electric Scooter: Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा (VIDA) ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह स्कूटर दो बैटरियों के साथ आता है और इसे एक ही बैटरी पर भी चलाया जा सकता है। यानी, एक बैटरी को चार्ज पर लगाते हुए दूसरी बैटरी के साथ स्कूटर चलाया जा सकता है। दोनों बैटरियां पूरी तरह रिमूवेबल हैं और इन्हें घर के किसी भी सामान्य पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है।
दो वेरिएंट और कीमत
VIDA VX2 स्कूटर दो वेरिएंट – Go और Plus में उपलब्ध है।
- Go वेरिएंट की कीमत ₹99,490 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
- Plus वेरिएंट की कीमत ₹1.10 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
यह स्कूटर भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जैसे TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather Rizta और Ola को कड़ी टक्कर देगा।
दमदार रेंज और बैटरी पैक
- VIDA VX2 Plus में 3.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसमें दो रिमूवेबल बैटरियां हैं। यह स्कूटर 142 किमी तक की रेंज प्रदान करता है।
- वहीं, VX2 Go वेरिएंट में 2.2kWh की एक पोर्टेबल बैटरी है, जो 92 किमी की रेंज देती है।
चार्जिंग की बात करें तो स्कूटर को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। वहीं, पब्लिक फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 60 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
स्पीड और परफॉर्मेंस
VIDA VX2 में 6kW का PMS मोटर लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
- Plus वेरिएंट 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.1 सेकंड में पकड़ लेता है।
- Go वेरिएंट यह स्पीड 4.2 सेकंड में हासिल करता है।
स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील, आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइडिंग और भी स्मूद हो जाती है।
फीचर्स और डिजाइन
VIDA VX2 कुल 7 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
- Go वेरिएंट में 33.2-लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है।
- VX2 Plus में 27.2-लीटर स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
यह स्कूटर क्लाउड कनेक्टिविटी और रिमोट इम्मोबिलाइजेशन फीचर वाला देश का इकलौता EV है। अन्य फीचर्स में LED लाइटिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लाइव राइड डेटा और 4.3-इंच TFT डिस्प्ले शामिल हैं।
ये भी पढ़े: दिवाली से पहले टू-व्हीलर खरीदना होगा सस्ता, सरकार घटा सकती है GST
ध्यान दें
VIDA VX2 अपने डुअल बैटरी ऑप्शन, एडवांस्ड फीचर्स और बेहतरीन रेंज की वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है। यह स्कूटर न सिर्फ किफायती है, बल्कि युवाओं और रोजमर्रा के यूजर्स के लिए एक सस्टेनेबल और पावरफुल विकल्प भी है।
Vida vx2 electric scooter with 2 battery under 1 lakh check range and features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनगणना के काम में लापरवाही, ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, विभागीय जांच और FIR की तैयारी
May 04, 2026 | 08:00 AMविजय का चलेगा जादू या BJP ले उड़ेगी ताज, तमिलनाडु में नतीजों से पहले सरगर्मी तेज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान
May 04, 2026 | 07:59 AMधामणगांव अग्निकांड के पीड़ितों को बड़ी राहत, बावनकुले ने किया दौरा; 2.5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
May 04, 2026 | 07:50 AMMaharashtra Board Marksheet: QR कोड और फोटो के साथ हाईटेक सर्टिफिकेट, 15 दिनों में मिलेगा रिजल्ट दस्तावेज
May 04, 2026 | 07:48 AMग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल
May 04, 2026 | 07:34 AMSambhajinagar Drainage Cleaning: मानसून से पहले नालों की सफाई पर मनपा सख्त; नालों पर बनी इमारतों के खिलाफ होगी
May 04, 2026 | 07:33 AMWest Bengal: काउंटिंग से ठीक पहले कचरे में मिली VVPAT पर्चियां, नोआपारा में भारी बवाल, DEO ने दी सफाई
May 04, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














