कार खरीदने का सुनहरा मौका, GST 2.0 से Tata, Maruti और HYundai की गाड़ियां हुईं सस्ती
Festive Season Discount: GST 2.0 लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर में कारों की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में आप भी अपनी पसंद की कार को आराम से खरीद सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car जो आपके लिए होगी सही। (सौ. Pixabay)
Car Discount GST 2.0 Car Price: फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कार खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। GST 2.0 लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर में कारों की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। अब नई कार खरीदना पहले से कहीं अधिक किफायती हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों को कार खरीद पर ₹40,000 से लेकर ₹30 लाख तक की बचत हो सकती है।
इस बीच, Tata Motors, Maruti Suzuki और Hyundai ने अपने चुनिंदा मॉडलों पर भारी छूट का ऐलान किया है। आइए जानते हैं किन कारों पर कितनी बचत की जा सकती है।
Maruti Suzuki: ₹2.25 लाख तक की छूट
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कंपनी Maruti Suzuki ने अपने कई पॉपुलर मॉडलों की कीमतों में कटौती की है।
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
- Alto K10: ₹40,000 तक सस्ती
- WagonR: ₹57,000 तक कम
- Swift: ₹58,000 की बचत
- Dzire: ₹61,000 तक सस्ती
- Baleno: ₹60,000 की कटौती
- Brezza: ₹78,000 तक की छूट
- Jimny: ₹1.14 लाख तक सस्ती
- Invicto: सबसे ज्यादा ₹2.25 लाख की बचत
Hyundai: ₹2.4 लाख तक की बचत
Hyundai कार खरीदने वालों के लिए भी यह फेस्टिव सीजन शानदार डील्स लेकर आया है।
- Grand i10 Nios: ₹73,808 तक सस्ती
- Aura: ₹78,465 की कटौती
- Exter: ₹89,209 तक कम
- i20: ₹98,053 तक की बचत (N-Line पर ₹1.08 लाख)
- Venue: ₹1.23 लाख तक सस्ती
- Tucson: सबसे बड़ी छूट ₹2.4 लाख तक
ये भी पढ़े: भारत के टू-व्हीलर बाजार में 100cc बाइक्स की धूम, मिलेगे बढ़िया ऑप्सन
Tata Motors: ₹1.55 लाख तक की छूट
Tata Motors ने भी अपने बेस्ट-सेलिंग मॉडलों पर कीमतें घटाकर ग्राहकों को राहत दी है।
- Tiago: ₹75,000 तक कम
- Tigor: ₹80,000 तक की छूट
- Altroz: ₹1.10 लाख तक सस्ती
- Punch: ₹85,000 तक कम
- Nexon: सबसे बड़ी कटौती ₹1.55 लाख की
ध्यान दें
अगर आप इस त्योहारी सीजन में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन मौका है। GST 2.0 की वजह से कारें पहले से काफी किफायती हो गई हैं और कंपनियां अतिरिक्त छूट भी दे रही हैं।
