-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gst Reform Impact On Automobile Sector How Much Saving In Rs 5lacs Car
GST 2.0: कार लेने का ये सही मौका, ₹5 लाख की खरीद पर इतने की बचत, यहां समझें पूरा गुणा-गणित
- Written By: मनोज आर्या
GST On Car: जीएसटी रिफॉर्म के तहत सरकार ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी से चलने वाली 1200 CC तक के गाड़ियों से मौजूदा 28% टैक्स को घटाकर 12% कर दिया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Tax Free Products In GST 2.O: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की मौजूदगी में बुधवार, 3 सितंबर को 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक हुई। इस दौरान इनडायरेक्ट टैक्स से संबंधित कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक का सबसे चर्चित मुद्दा जीएसटी स्लैब में बदलाव रहा। अब मौजूदा चार जीएसटी स्लैब 5, 12,18 और 28 प्रतिशत को हटाकर सिर्फ 2 स्लैब 5% और 18% प्रतिशत कर दिया गया है। करीब 8 साल बाद जीएसटी में हुए इन बड़े बदलावों से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
त्याहोरी सीजन के बीच देश की आम जनता को तोहफे के रूप में सरकार ने कई आइटम पर लागू टैक्स स्लैब को कम कर दिया है। जीएसटी रिफॉर्म के तहत सरकार ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी से चलने वाली 1200 CC तक के गाड़ियों से मौजूदा 28% टैक्स को घटाकर 12% कर दिया है। गौरतलब है कि यह नया जीएसटी स्लैब नवरात्रि के पहले दिन यानी की 22 सितंबर से लागू होने जा रहा है।
टैक्स कटौती से ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी
नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली के मौके पर देश में कार की खरीदारी अधिक होती है। ऐसे में सरकार की ओर से टैक्स में दी गई छूट से ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी देखी जा सकती है। अगर त्योहारी सीजन के बीच आप भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सबसे बेहतर मौका है। क्योंकि जीएसटी दर में हुई कटौती से कार खरीदारों को काफी बचत होगी। अगर आप 5 लाख रुपये तक की कार खरीद रहें हैं तो आपको लगभग 30 हजार रुपये तक के फायदे होंगे। आइए यहां विस्तार से जानतें है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ, आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, जानें आज का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
पहले का टैक्स स्ट्रक्चर
- कार कीमत- 5 लाख रुपये
- GST- 28%
- कुल टैक्स- 90,000 रुपये
अब का टैक्स स्ट्रक्चर
- कार की कीमत- 5 लाख रुपये
- जीएसटी- 18%
- कुल टैक्स- 60,000 रुपये
नए जीएसट रेट से कितना फायदा?
नए और पुराने जीएसटी स्ट्रक्चर को देखकर आपको सीधा फर्क नजर आ रहा होगा। इस तरह अब आप 5 लाख की कार खरीदते हैं तो आपको 30 हजार रुपये तक का सीधा फायदा होगा। वहीं, त्योहारी सीजन के दौरान कई कार कंपनियां ग्राहकों को अलग अलग-अलग ऑफर देती है। जिसका लाभ भी आप ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: GST काउंसिल में बड़ा फैसला, टैक्स फ्री हुईं ये चीजें; देश को दिवाली का ऐतिहासिक तोहफा
GST स्लैब में बड़ा बदलाव
जीएसटी परिषद की और से स्लैब में बदलाव बाद 28 प्रतिशत टैक्स वाले अधिकांश आइटम अब 18 प्रतिशत टैक्स के दायरे में आएंगे। वहीं, 12 प्रतिशत बकेट वाले ज्यादातर आइटम को 5 प्रतिशत के बकेट में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, कुछ प्रोडक्ट और सर्विसेज पर पूरी तरह से टैक्स छूट की व्यवस्था दी गई है। जिसमें, पर्सनल और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे सर्विसेज शामिल हैं।
Gst reform impact on automobile sector how much saving in rs 5lacs car
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














